{"_id":"67bf760169d7fbd6c302f021","slug":"countrys-house-in-favor-of-one-nation-one-election-269-votes-in-favor-198-votes-against-varanasi-news-c-20-noi1138-902066-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष में देश का सदन, पक्ष में 269, विरोध में 198 मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष में देश का सदन, पक्ष में 269, विरोध में 198 मत
विज्ञापन
बीएचयू में बृहस्पतिवार को होने वाली वन नेशन-वन इलेक्शन संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर भाजपा ने बुधवार को बैठक बुलाई। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे से संगोष्ठी होगी। इसे मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्य सभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी संबोधित करेंगे। अध्यक्षता बिहार और मेघालय के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान करेंगे।बैठक में महामंत्री और एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक सदन में पारित हो चुका है। सदन में इसके पक्ष में 269 और विरोध में 198 मत पड़े हैं।
उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर उत्तर प्रदेश में यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम हो रहा है। राष्ट्र हित में होने वाले इस कार्यक्रम में जन सहभागिता आवश्यक है। बीएचयू में यह कार्यक्रम इसीलिए कराया जा रहा है ताकि करके यहां के शिक्षकों, शिक्षार्थियों, समाज के प्रबुद्धजनों और सामाजिक संस्था के प्रमुख लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक सदन में पास होने के बाद अब संयुक्त समिति के पास है। भाजपा जनहित एवं राष्ट्रहित को प्राथमिकता देती है। वहीं, कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल परिवार को प्राथमिकता देते हैं। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर समेत अन्य मौजूद रहे।