फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Counting of votes continued till late night amid the hustle and bustle

गहमा-गहमी के बीच देर रात तक चलती रही मतगणना

Tue, 19 Apr 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes continued till late night amid the hustle and bustle
गहमा-गहमी के बीच रविवार सायं चार बजे शुरू हुई काशी अग्रवाल समाज के प्रमुख आठ पदों के लिए मतगणना देर रात तक जारी रही। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और समर्थकों में आपसी कहासुनी के बाद मतगणना स्थल पर बाउंसर तैनात कराने पड़े। इसके बाद चुनाव कार्य में जुटे लोगों के अलावा किसी को भी अंदर आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई। एक एक चरण में आठ सौ वोटों की मतगण कराई जा रही है।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान प्रत्याशी और समर्थक मतगणना स्थल पर डटे रहे। मतगणना से पहले सात फोटो स्टेट मशीन लगाकर मतपर्चियों की दो-दो कॉपी निकाल कर अलग-अलग बंडल तैयार किया गया। फोटो कॉपी और बंडल बनाने में चार घंटे लगे। इसके बाद चक्रवार मतों की गिनती शुरू हुई। अग्रवाल समाज के कुल 7049 सदस्यों में 4197 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार चुनाव में 55 पदों के लिए 139 प्रत्याशी मैदान में हैं, इसमें 33 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि हमारे यहां तीन पर्ची होती है, सफेद, केसरिया और पीली पर्ची जिसपर चुनाव लड़ा जाता है। सभापति पद पर सफेद पर्ची से अनिल जैन, पीली पर्ची से संतोष अग्रवाल चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

इन पदों के लिए चुनाव
इस चुनाव में सभापति, उपसभापति, प्रधानमंत्री, अर्थ मंत्री, मंत्री समाज, समाजसेवा मंत्री, भंडार मंत्री व धर्मशाला मंत्री, डीग्री कॉलेज और इंटर कालेज मंत्री सहित कार्यकारिणी पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव कराने के लिए पहले हो चुका है विवाद
कोरोना के चलते दो बार चुनाव टालने को लेकर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों में टकराव भी देखने को मिला था। मामले एक में एक पक्ष ने कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। पहले यह चुनाव 2020 में होना लेकिन कोरोना महामारी के कारण चुनाव टल गया था। इसके बाद 2021 में चुनाव तिथि घोषित होने के बावजूद चुनाव निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed