{"_id":"64dd2cce967ce1fcb1087ad8","slug":"counseling-of-graduation-in-kashi-vidyapeeth-from-tomorrow-one-chance-on-one-seat-varanasi-news-c-20-vns1013-328249-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी विद्यापीठ में स्नातक की काउंसिलिंग कल से, एक सीट पर एक को मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी विद्यापीठ में स्नातक की काउंसिलिंग कल से, एक सीट पर एक को मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए काउंसिलिंग 18 अगस्त से शुरू होगी। इस बार एक सीट पर एक विद्यार्थी को बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। ललित कला, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, विधि और विज्ञान संकाय में काउंसिलिंग होगी। पांचों केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। काउंसिलिंग में पूर्वांचल के साथ-साथ बिहार से भी अभ्यर्थी पहुंचेंगे। विश्वविद्यालय के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में बुधवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि स्नातक की काउंसिंलिग 18 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जबकि अगस्त के अंतिम सप्ताह में स्नातकोत्तर की काउंसिलिंग शुरू होगी, जो कि 15 सितंबर तक चलेगी। विद्यार्थियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। इसके लिए प्रवेश सेल की देखरेख में कमेटी बनाई गई है। प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. केके सिंह ने बताया कि प्रवेश फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर व ई-मेल पर तीन दिन पहले अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग की सूचना दी जाएगी। प्रवेश के बाद दो दिन तक शुल्क जमा होंगे। इसके बाद प्रतीक्षा सूची वालों को मौका दिया जाएगा।
ये दस्तावेज लेकर पहुंचे
प्रो. केके सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए प्रवेश फॉर्म में भरे गए सभी प्रमाणपत्रों की मूल कॉपी लानी होगी। कोटे व आरक्षण के अलावा ईडब्ल्यूएस, जाति प्रमाण पत्र के साथ शैक्षिक योग्यता के भी मूल प्रमाणपत्र लेकर आएं। सभी की दो सेट फोटो कॉपी और चार पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को दी गई जानकारी
भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय के समिति कक्ष में बुधवार को कुलपति की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इसमें समन्वयकों व कर्मचारियों को काउंसिलिंग संबंधी जानकारी दी गई। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
विज्ञापन