फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Counseling begins at Kashi Vidyapith; 65 candidates enrolled on the first day.

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में काउंसिलिंग शुरू, पहले दिन 65 अभ्यर्थियों ने लिया दाखिला

Sun, 28 Jun 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Counseling begins at Kashi Vidyapith; 65 candidates enrolled on the first day.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए शनिवार से काउंसिलिंग शुरू हो गई। पहले दिन बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम सहित चार कोर्स में चली प्रक्रिया में 65 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग स्थल पर ही परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड दे दिया गया।
विज्ञापन

विवि में नए सत्र में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू होते ही संकायों और विभागों में चहल-पहल बढ़ गई है। शनिवार को पहले दिन बीएससी (टेक्सटाइल एंड हैंडलूम की काउंसिलिंग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में कराई गई जबकि पर्यटन अध्ययन संस्थान में बीएससी इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी ऑपरेशंस में दाखिले की प्रक्रिया चली। इसके अलावा समाज कार्य संकाय में बीएसडब्ल्यू और ललित कला विभाग में बीड्रामा (थिएटर आर्ट्स) की काउंसिलिंग चली। काउंसिलिंग के लिए जिन अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, इनको पहले ही ईमेल भेजे गए थे।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे संकाय में आने पर अभ्यर्थियों को पहले विवि में कोर्सवार सीट, प्रवेश नियमावली की जानकारी दी गई। इसके बाद जरूरी प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया। समन्वयक प्रवेश सेल प्रो. बंशीधर पांडेय, डॉ. राहुल गुप्ता ने सभी केंद्रों पर भ्रमण किया। इस दौरान प्रवेश सेल के सदस्य डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. वरुण कुमार, प्रो. रमन पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
ऑनलाइन जमा हो गया शुल्क, परिचय पत्र भी मिला
प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर दिया। शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को परिचय पत्र, लाइब्रेरी कार्ड भी काउंसिलिंग स्थल पर ही जारी किया गया। उन्होंने कहा कि प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे। प्रवेश काउंसिलिंग से संबंधित सूचना ईमेल या एसएमएस के माध्यम से मात्र दी जाएगी।

000
दो दिन होगी प्रवेश परीक्षा, वेबसाइट से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र
प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 29-30 जून को है। इसके लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर समय से अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा। इस साल प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति भी दर्ज होगी। साथ ही बीम्यूज पाठ्यक्रम में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की प्रायोगिक परीक्षा भी 29-30 जून को मंचकला विभाग में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed