{"_id":"674ca95c7d75e819180e79b8","slug":"councillor-created-a-ruckus-by-accusing-a-woman-of-misbehaving-varanasi-news-c-20-vns1056-809366-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: महिला से दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर पार्षद ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: महिला से दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर पार्षद ने किया हंगामा
विज्ञापन
महिला से दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर पार्षद ने किया हंगामा
वाराणसी। नमो घाट पर घूमने आई एक महिला के साथ गार्ड के द्वारा दुर्व्यवहार करने के मामले में मौके पर पहुंचे भाजपा के दो पार्षदों और उनके समर्थकों ने हंगामा किया। घाट की सुरक्षा संभालने वाले गार्डों के साथ ही मौके पर पहुंची आदमपुर थाने की पुलिस को भी पार्षदों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। शनिवार रात करीब 11 बजे दोनों पार्षद अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए। उधर, घाट का संचालन करने वाली आरके वैदिक कंपनी के लोगों ने बताया कि रात 10 बजे नमो घाट बंद कर दिया जाता है। शनिवार रात घाट के सिक्योरिटी गार्ड लोगों को बाहर भेज रहे थे। उसी दौरान फेज-टू में मौजूद एक महिला हंगामा करने लगी। इसके बाद महिला ने फोन कर लोगों को बुला लिया। ब्यूरो