फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   counciling in UP collage

यूपी कालेज में पहले दिन 74 छात्रों का हुआ दाखिला

Tue, 03 Nov 2020 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
counciling in UP collage
कोरोना काल में विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के खुलने के बाद अब चहल-पहल बढ़ गई है। प्रवेश परीक्षाओं के बाद अब दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सोमवार को यूपी कॉलेज में स्नातक में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह दिखा। पहले दिन बीकॉम और बीएससी में 74 छात्रों का दाखिला लिया गया।
विज्ञापन

यूपी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. जीएस राठौर के निर्देशन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुए दाखिले में पहले अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद प्रवेश मिला। पहले दिन सामान्य वर्ग में बीकॉम में 16 और बीएससी कृषि में 58 अभ्यर्थियों का दाखिला हुआ। प्राचार्य डॉ. जीएस राठौर ने बताया कि बीएससी (कृषि) प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की 84 सीटों में 58 और बीकाम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की 68 सीटों में 16 अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया गया। प्रमाण पत्रों के अभाव में कई अभ्यर्थियों का प्रवेश नहीं हो सका। ऐसे छात्रों को मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed