फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough syrup case ED investigation premises of mastermind Shubham and CA Vishnu lasted for 30 hours

कफ सिरप केस: सरगना शुभम...सीए विष्णु के ठिकाने पर 30 घंटे तक चली ईडी की जांच, 140 फर्म के प्रपत्र बरामद

Sun, 14 Dec 2025 12:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 12:56 PM IST
सार

Cough Syrup Case: अन्नपूर्णा इंक्लेव निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल के फ्लैट व कार्यालय से ईडी ने 140 फर्म के प्रपत्र बरामद किए। शुक्रवार की सुबह 8 बजे से शनिवार की अपराह्न पौने तीन बजे तक चली जांच में टीम अहम साक्ष्य और दस्तावेजों से जुड़ी फाइलें लेकर लौटी।

विज्ञापन
Cough syrup case ED investigation premises of mastermind Shubham and CA Vishnu lasted for 30 hours
शुभम जायसवाल के मकान पर ईटी की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: कफ सिरप के अवैध कारोबार मामले में आरोपी शुभम जायसवाल और सीए विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी ने लगभग 30 घंटे तक जांच की। शनिवार की अपराह्न पौने तीन बजे तक ईडी की टीम ने छानबीन की। इस दौरान शुभम जायसवाल के दो ठिकानों से ईडी की टीम ने 15-15 पेज की दो फाइलों के दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। 

विज्ञापन


जांच के दौरान शुभम जायसवाल के सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाहबाग कॉलोनी स्थित मकान से ब्रांडेड कंपनी प्राडा, गुच्ची जैसे लग्जरी बैग, राडो, ऑडोमार्स पिगुएट जैसी एक करोड़ तक की महंगी घड़ियां और घर के इंटीरियर पर 2 करोड़ रुपये तक खर्च किए जाने के पुख्ता साक्ष्य ईडी टीम को मिले हैं। ईडी अधिकारियों के अनुसार बरामद सामानों से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर वैल्यूएशन कराया जा रहा है। 

विज्ञापन

कार्रवाई तेज

अन्नपूर्णा इंक्लेव कॉलोनी निवासी चार्टर्ड एकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल के कार्यालय से 140 फर्मों से संबंधित डाटा मिला है। लैपटॉप समेत पेन ड्राइव को भी टीम ने खंगाला। सीए की भूमिका फंड लेयरिंग में संदिग्ध मानी जा रही है। बैंक खातों, दस्तावेजों समेत अन्य संपत्तियों की विस्तृत जांच चल रही है। अन्य आरोपियों के ठिकानों से भी कई तरह के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि बड़े पैमाने पर कफ सिरप का कारोबार हुआ है।

Cough syrup case ED investigation premises of mastermind Shubham and CA Vishnu lasted for 30 hours
शुभम जायसवाल, भोला प्रसाद और अमित सिंह टाटा। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर पुलिस ने मारा छापा: कफ सिरप तस्करी से जुड़े मामले में शनिवार देर रात मिर्जापुर पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया इलाके में छापेमारी की। अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ के अनुसार, शिवम दुबे की गिरफ्तारी के लिए कैंट पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी फरार मिला। इस कार्रवाई का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी रहा कि छापेमारी में शामिल कैंट थाने के सब-इंस्पेक्टर शांतनु मिश्रा को मामले की कोई भी जानकारी नहीं थी और उन्होंने अपने थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा को भी इस कार्रवाई से अवगत नहीं कराया। 

विज्ञापन

Cough syrup case ED investigation premises of mastermind Shubham and CA Vishnu lasted for 30 hours
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद

शैली ट्रेडर्स के क्रय-विक्रय की खुलेगी कुंडली
कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त रोशन जैकब के निर्देश पर ड्रग विभाग नए सिरे से कार्रवाई करेगा। अभी तक की हुई कार्रवाई में विभाग के ओर से 98 से अधिक फर्म पर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। विभागीय जांच में कफ सिरप का हिमाचल प्रदेश कनेक्शन भी सामने आया है। 

कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी के कथित सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला ने रांची से जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र तक अपना कारोबार फैलाया था। इसके अलावा सिरप की बड़ी खेप हिमाचल में भी बनती रही। दिल्ली के बाद हिमाचल प्रदेश से ही पूर्वांचल के अन्य जिलों में सप्लाई जाती थी। 

ड्रग विभाग अब शैली ट्रेडर्स की कुंडली खंगालने की तैयारी में है। बीते 9 दिसंबर को रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद इलाके में मनोज कुमार यादव के गोदाम पर पकड़ा गया 63 लाख का कफ सिरप भी हिमाचल प्रदेश में ही बना था। एसआईटी प्रमुख और एडीसीपी काशी सरवणन टी. इसी जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed