फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup case Bhola jaiswal appeared in court hearing will be held on January 9th in varanasi

Cough Syrup: शुभम के पिता भोला की अदालत में पेशी, 32 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की अर्जी पर नौ जनवरी को सुनवाई

Sat, 03 Jan 2026 01:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 03 Jan 2026 01:24 PM IST
सार

Varanasi News: कफ सिरप मामले में शुभम जायसवाल के पिता भोला की अदालत में पेशी हुई। वहीं अब 32 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की अर्जी पर नौ जनवरी को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Cough Syrup case Bhola jaiswal appeared in court hearing will be held on January 9th in varanasi
भोला जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कफ सिरप तस्करी गिरोह के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता और शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल को शुक्रवार को अपर जिला जज (फास्ट ट्रैक) मनोज कुमार की अदालत में पेश किया गया। साथ ही उसकी और उसके परिवार की 32 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त किए जाने की अर्जी पर सुनवाई हुई। आरोपी के अधिवक्ता ने अर्जी के अध्ययन और लिखित आपत्ति दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय मांगा। इस पर अदालत ने आरोपी का न्यायिक रिमांड बनाते हुए अगली सुनवाई के लिए 9 जनवरी की तिथि तय कर दी।

विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि रांची की फर्म शैली ट्रेडर्स के जरिये कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी की गई। इसका नेटवर्क देश-विदेश में है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: महिला को ब्लैकमेल करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्म के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल और उसके बेटे शुभम जायसवाल ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर फर्जी फर्म का पंजीकरण कराया और बड़ी मात्रा में कफ सिरप की खरीद-बिक्री की। इसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया गया। जांच में भोला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से 32 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पाई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे सोनभद्र जेल में रखा है।

दूसरी तरफ, विवेचक ने अदालत में अर्जी देकर आरोपी को सोनभद्र जेल से वारंट बी से तलब करने की गुहार लगाई गई थी। इसके बाद आरोपी को सोनभद्र जेल से शुक्रवार को वाराणसी लाया गया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली के अवलोकन के बाद भोला को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed