Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Case assets of Bhola and Shubham worth Rs 38 crore will be confiscated in varanasi

Cough Syrup Case: भोला और शुभम की 38 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी जब्त, मिर्जापुर में तीसरा आरोपी शिवम गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 11:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/मिर्जापुर/गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/मिर्जापुर/गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Dec 2025 11:59 AM IST
सार

Cough Syrup Case: कफ सिरप कांड के सरगना शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला जायसवाल की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए न्यायालय ने नोटिस जारी किया है। उधर, मिर्जापुर में कोडीन युक्त कफ सिरप मामले का तीसरा आरोपी शिवम भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Cough Syrup Case assets of Bhola and Shubham worth Rs 38 crore will be confiscated in varanasi
शुभम जायसवाल, पिता भोला प्रसाद जायसवाल, शिवम द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के आरोपी शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद की 38 करोड़ की संपत्ति सामने आई है। भोला प्रसाद की पत्नी शारदा जायसवाल, बेटी प्रगति और शुभम की पत्नी वैशाली के नाम संपत्ति है। कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने संपत्ति जब्त करने के लिए नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


सोनभद्र में निरूद्ध आरोपी भोला जायसवाल, शारदा, प्रगति और वैशाली को कोर्ट ने दो जनवरी को तलब किया है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि कोतवाली थाने की रिपोर्ट के आधार पर 38 करोड़ की संपत्ति शुभम के परिजनों के नाम पर सामने आई है।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ballia News: नरही वसूली कांड के आरोपी सभी पुलिसकर्मी बहाल, हाईकोर्ट के आदेश पर जारी हुआ आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले का तीसरा आरोपी शिवम भी गिरफ्तार
मिर्जापुर जिले के अदलहाट पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में बुधवार को तीसरे आरोपी शिवम द्विवेदी को भी गिरफ्तार किया। चौथे आरोपी की तलाश हो रही है। शिवम द्विवेदी ने पिछले डेढ़ साल में दिल्ली की कंपनी से 1.42 लाख शीशी एस्कफ सिरप मंगाकर अपनी पर ही आपूर्ति कर दी। इस दौरान उसके खाते में 8.25 करोड़ रुपये का टर्नओवर पाया गया। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप सप्लाई मामले में ड्रग निरीक्षक संतोष पटेल की जांच के बाद चार फर्मों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 

जेल में बंद आरोपी भोला कोर्ट में तलब

प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त के मामले में गाजीपुर जिला कारागार में निरुद्ध सैदपुर स्थित स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी के संचालक सर्वांश वर्मा की जमानत अर्जी पर सुनवाई अब तीन जनवरी को होगी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि तय करते हुए सोनभद्र जिला जेल में बंद भोला प्रसाद को तलब करने के लिए वारंट-बी जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed