फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cottage industries will also lead to BHU

कुटीर उद्योग को भी बढ़ावा देगा बीएचयू

Mon, 06 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 06 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cottage industries will also lead to BHU
कुटीर उद्योग को भी बढ़ावा देगा बीएचयू
 बीएचयू ने शताब्दी वर्ष पर जिन सौ गांवों को स्वस्थ और शिक्षित करने की पहल की है, वहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुटीर उद्योग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए महामना मालवीय मिशन आगे आया है। इन गांवों में चित्र प्रदर्शनी के जरिये महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व और कृतित्व से भी लोगों को रूबरू कराया जाएगा। महामना मालवीय मिशन बीएचयू इकाई की कार्यकारिणी परिषद की रविवार को हुई बैठक में ये निर्णय लिए गए। 
विज्ञापन


 माधव मार्केट लंका स्थित एक स्कूल में हुई बैठक में उपाध्यक्ष प्रो. देवब्रत चौबे ने कहा कि काशी विद्यापीठ ब्लॉक के जिन सौ गांवों को काशी हिंदू विश्वविद्यालय गोद ले रहा है वहां के लोगों को खाद्य प्रौद्योगिकी और कुटीर उद्योग के प्रति ग्रामीणों को प्रशिक्षित और प्रोत्साहित किया जाएगा। महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्हें महामना मालवीय मिशन की ओर से अचार, मुरब्बा, पापड़ बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन गांवों में महामना के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित  चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह चित्र प्रदर्शनी देश भर में जगह-जगह लगाई जाएगी। साथ ही, सर सुंदरलाल चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण कराया जाएगा। बैठक में विजय नाथ पांडेय, प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी, डॉ. ओपी उपाध्याय, डॉ. देवेश कुमार, डॉ. प्रभाकर, डॉ. जीसी तिवारी, डॉ. एके सिंह, डॉ. माधवी तिवारी, डॉ. एमएस तिवारी, डॉ. हीरालाल पांडेय आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed