फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corruption Increase in SP-BSP government said CM yogi

कानून पर विश्वास करने वाले ही प्रदेश में रह पाएंगेः सीएम योगी

Wed, 22 Nov 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 22 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Corruption Increase in SP-BSP government said CM yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर हाल में प्रदेश के अंदर कानून का राज होगा।  प्रदेश के अंदर वही रह पाएगा जो कानून पर विश्वास करेगा। यदि कहीं पर पुलिस ने भी कानून को हाथ में लेने का प्रयास किया तो उनको भी अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन


सीएम योगी निकाय चुनाव के तहत जौनपुर के टीडी कालेज में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकार में कोई विकास कार्य नहीं किया गया। इन सरकारों ने यहां की जिंदगी को नर्क बना दिया।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि प्रदेश में जब भी सपा और बसपा सत्ता में काबिज होती है तब माफिया राज और गुंडाराज का बोलबाला रहता है। शाहगंज की चीनी मिल को बसपा सरकार ने औने पौने दाम पर बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों ने चीनी मिलों को खरीदा है उनसे बीजेपी सरकार इन चीनी मिलों को अपने हाथों में लेगी और इन लोगों पर कार्रवाई करेगी। हर हाल में प्रदेश से भ्रष्टाचार से मुक्त होगा और जिसने भी भ्रष्टाचार फैलाने का प्रयास किया उसकी संपत्ति जप्त की जाएगी और उसे जेल भेजा जाएगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पटरी कारोबारियों के लिए प्रदेश सरकार फेरी नीति लागू करेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा और साथ ही साथ हर गरीब को छत भी उपलब्ध होगी।

प्रधानमंत्री जी ने तय किया है 2022 तक इस देश के अंदर कोई गरीब ऐसा नहीं बचेगा जिसके पास सर ढकने के लिए छत न हो। हमने बिना भेदभाव किए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने का प्रयास किया है हमने पात्रों का राशन कार्ड दिया। सीएम ने कहा कि इन सभी सुधारों के लिए नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी का होना बहुत जरूरी है।

भाजपा के पक्ष में फिजा बना गए योगी

Corruption Increase in SP-BSP government said CM yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ
टीडी कालेज के मैदान पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के पक्ष में फिजा बना गए। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे तो पारदर्शी तरीके से काम करेंगेे। उनके ऊपर पार्टी का डंडा भी चलेगा और उन्हें जो धन केन्द्र व प्रदेश से मिलेगा उनका वे समुचित उपयोग भी वे करेंगे। उनसे पहले ही कार्ययोजना मंगा ली जाएगी और उसके मुताबिक उन्हें बजट दिया जाएगा। 

हालांकि सभा में अपेक्षित भीड़ नहीं थी लेकिन जो लोग थे, मुख्यमंत्री ने उनके मन को टटोलने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के विकेंद्रीकरण पर विश्वास करती है। प्रदेश में सरकार बनते ही हमने ई-टेंडरिंग की व्यवस्था लागू की। आज के दौर में नगर निकाय इकाईयां सक्षम नहीं हैं। इसका जिम्मेदार सपा और बसपा की सरकारें हैं।

हम इसे सक्षम बनाना चाहते हैं। यह तभी संभव होगा जब प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि वैसे केंद्र और प्रदेश की सरकार पर जीत और हार का कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन योजनाओं का समुचित लाभ लोगों को मिल सके, जनता के प्रति जवाबदेह पालिकाएं हों। अतिक्रमण की समस्याओं से लोग मुक्त हो इसके लिए नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशियों का जीतना महत्वपूर्ण है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed