{"_id":"60d8d1328ebc3ebb491ff6c8","slug":"correct-information-about-delta-variant-will-be-available-from-rtpcr-sample-city-news-vns5973118132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर सैंपल से मिलेगी डेल्टा वैरियंट की सही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीपीसीआर सैंपल से मिलेगी डेल्टा वैरियंट की सही जानकारी
विज्ञापन
जिले में कोरोना की तीसरी लहर से पहले डेल्टा वेरिएंट की आहट को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर आने वाले लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही जांच बढ़ाने का निर्णय लिया गया। यहां लिए गए आरटीपीसीआर सैंपल की ही नए मशीन पर जांच कराई जाएगी, जिससे कि वैरियंट की सही जानकारी मिल सकेगी।
आईएमएस निदेशक प्रोफेसर बीआर मित्तल के अनुसार कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए जो सैंपल लिए जाते हैं उन्हीं सैंपल की जांच आधुनिक मशीन पर कराई जाती है जिससे कि नए वेरिएंट का पता चलता है। वर्तमान में कुछ मशीन पहले से हैं जिनसे यह जांच शुरू कराई जा सकती है। जल्द ही एक नई मशीन भी आने वाली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 5 से 6 हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। इसमें कैंट, सिटी और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर भी करीब 500 से ज्यादा सैंपल हर दिन हो रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। आइएमएस बीएचयू में डेल्टा वैरियंट की जांच को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
डेल्टा वेरिएंट अन्य वैरीयंट के मुकाबले ज्यादा प्रभावी है ऐसे में लोगों को इससे बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है अस्पताल में भी पहले की अपेक्षा प्रोटोकॉल का पालन भी सख्ती से कराया जा रहा है।-प्रो.केके गुप्ता, एमएस बीएचयू अस्पताल
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर लगी जांच टीम को मुंबई, महाराष्ट्र सहित अन्य जगहों से आने वाले यात्रियों की विशेष रूप से सैँपल लेने को कहा गया है। इसके बाद सैंपल को बीएचयू भेजकर जांच कराया जाएगा। -डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
बीएचयू के वैज्ञानिकों के शोध में पहले ही मिली थी रिपोर्ट
बीएचयू विज्ञान संस्थान और आईएमएस बीएचयू के वैज्ञानिकों के शोध में भी कुल 7 वेरियंट के पूर्वांचल में होने की संभावना जताई गई थी। जिसमें देश में डेल्टा वेरियंट के होने की रिपोर्ट भी सामने आई थी। बीएचयू प्राणी विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे के मुताबिक पूर्वांचल में सात अलग अलग तरीके के वेरियंट की रिपोर्ट उन लोगों ने अपने शोध में किया था। जिसमें सीसीएमबी हैदराबाद के डा. राकेश मिश्रा ने भी लैब में जांच के बाद देश मे डेल्टा वैरियंट की जानकारी दी थी।