फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus villagers against of two men for entry without corona sample check in varanasi

ग्रामीणों ने गांव में घुसने का किया था विरोथ, तब कराई जांच, दोनों मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 27 Apr 2020 03:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Apr 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus villagers against of two men for entry without corona sample check in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोलकाता से ट्रक पर सवार होकर वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक स्थित अपने घर अर्जुनपुर पहुंचे दो लोगों को ग्रामीणों ने गांव में घुसने नहीं दिया। ग्राम प्रधान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी में कराई। दोनों यात्रा कर लौटे थे, जिससे दोनों को सैंपलिंग के लिए शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। दोनों का सैंपल आईएमएस बीएचयू भेजा था, जहां रविवार दोनों के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। इसको लेकर गांव के लोगों में दहशत है। 

विज्ञापन


अर्जुनपुर गांव के दोनों मरीजों मरीजों की उम्र 50 और 37 वर्ष है। दोनों नीमतला भूतनाथ कोलकाता में लकड़ी मंडी में काम करते हैं। कोलकाता में फैले कोरोना के डर से दोनों किसी तरह एक ट्रक पर सवार होकर 17 अप्रैल को गांव के लिए निकले और 22 अप्रैल को गांव पहुंचे। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने दोनों को गांव में घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए ग्राम प्रधान ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ले गए, जहां उनकी जांच कराई। दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री को देखते हुए उन्हें शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैंपलिंग के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने 23 अप्रैल को ही सैंपल लेकर आईएमएस बीएचयू लैब भेजा था। रविवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से गांव के लोगों में दहशत है। रविवार को कुल तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई जिसमें एक पुलिसकर्मी और सेवापुरी ब्लाक के अर्जुनपुर गांव के दो लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुनपुर बनेगा जिले का आठवां हाटस्पॉट 
सेवापुरी ब्लॉक का अर्जुनपुर गांव जिले का आठवां हास्पॉट घोषित किया गया है। इससे पहले लोहता, मदनपुरा, गंगापुर, पितरकुंडा, नक्खीघाट, बजरडीहा, मंडौली को हॉटस्पॉट बनाया जा चुका है। अब हाटस्पॉट बने अर्जुनपुर में दोनों मरीज के घर के पास बैरिकेडिंग कर आसपास के रास्तों को सील कर दिया गया है ताकि कोई बाहर आ जा ना सके। यहां पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है।  

स्वास्थ्य टीम थर्मल स्क्रीनिंग के बाद लेगी सैंपल
सेवापुरी ब्लॉक के अर्जुनपुर गांव में दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को अर्जुनपुर पहुंचेगी। यहां दोनों संक्रमित मरीजों के परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की भी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह दोनों के घर और उसके आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed