फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus Varanasi Update News Third Wave Started Scare Infection Rate Above 10 Total 666 New Covid Positive found

नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप: वाराणसी में 210 महिलाओं समेत मिले 666 नए संक्रमित, 3662 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Fri, 14 Jan 2022 10:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Jan 2022 10:34 PM IST
सार

वाराणसी में शुक्रवार को 666 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। तीसरी लहर में ये अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले गुरुवार 515 संक्रमित मिले थे। वाराणसी में संक्रमण दर बढ़कर 10.67  तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Coronavirus Varanasi Update News Third Wave Started Scare Infection Rate Above 10 Total 666 New Covid Positive found
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण का प्रकोप नहीं थम रहा। कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों का नया रिकॉर्ड शुक्रवार को बन गया। सबसे ज्यादा 666 कोरोना संक्रमित मरीज शुक्रवार को मिले हैं। इसके साथ ही अब  सक्रिय मरीजों की संख्या 3662  पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को मिले 6239 सैंपल की रिपोर्ट में 666 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें एक साल से कम उम्र के पांच बच्चे भी शामिल है। शुक्रवार को हो कुल 52 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन


जिसमें पहले से होम आइसोलेशन में रहे 49 मरीज और अस्पताल में भर्ती तीन मरीज शामिल है।  बीएचयू समेत निजी अस्पतालों के डॉक्टर, पुलिसकर्मी, छात्र, सरकारी कर्मचारी, 39 जीटीसी में सेना के जवान सहित अन्य लोग भी संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में 14 मरीज भर्ती

गुरुवार को जहां 515 नए मरीज मिले थे वहीं शुक्रवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 666 पहुंच गई। इसके साथ ही संक्रमण दर भी 9.27 से बढ़कर 10.67 प्रतिशत तक पहुंच गई। तीसरी लहर में मिले कुल 4068 मरीजों में अब तक 406 के स्वस्थ्य घोषित होने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3662 है। सीएमओ ने बताया कि इस समय अस्पतालों में 14 मरीज भर्ती हैं। 
पढ़ेंः  टीकाकरण में लापरवाही पर वाराणसी के नौ विद्यालयों को नोटिस, डीएम बोले- होगी सख्त कार्रवाई

22,902 लोगों ने लगवाया टीका

Coronavirus Varanasi Update News Third Wave Started Scare Infection Rate Above 10 Total 666 New Covid Positive found
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के शहरी, ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों, स्कूलों में शुक्रवार को 22,902 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 15 से 18 साल तक के 12,927 किशोरों और 723 फ्रंट लाइन वर्कर्स का भी टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को कुल 22,902 टीकाकरण में सबसे ज्यादा 19,376 लोगों ने पहली डोज और 2803 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।

सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में कुल 48,63,685 कोरोना डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें से 29,20,214 (98.5 प्रतिशत) को पहली डोज और  18,06,511 (60.9प्रतिशत) को दूसरी डोज लग चुकी है। इसमे 5,961 प्रीकॉशनरी डोज लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही अब तक 1,30,999 (50 प्रतिशत) किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed