कोरोना की रफ्तार तेज: वाराणसी में मिले 606 कोविड पॉजिटिव, संक्रमण दर 10 फीसद से ऊपर पहुंचा
वाराणसी में हर दिन, पिछले दिन के मुकाबले तकरीबन सौ से ज्यादा नए कोरोना केस मिलने लगे हैं। कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसद से भी ऊपर है। वाराणसी में कुल 4490 एक्टिव केस हैं। अस्पतालों में केवल 18 मरीजों का ही इलाज चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब भी जिले में कुल 4490 एक्टिव केस हैं, जिसमें अस्पताल में केवल 18 मरीजों का ही इलाज चल रहा है, बाकी सभी 4472 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। वाराणसी में एक दिसंबर से तीसरी लहर चल रही है और अब तक 5194 मरीज मिल चुके हैं। इसमें दिसंबर में तो बहुत कम लेकिन जनवरी महीने में मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हुई है।
191 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया
रविवार को स्वास्थ्य विभाग को कुल 5815 सैंपल की मिली रिपोर्ट में जो 606 नये संक्रमित मरीज मिले। इसमें 175 महिलाओं और एक साल से कम के दो बच्चों समेत 18 साल से कम उम्र के 30 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं।
अस्पताल में भर्ती एक मरीज और होम आईसोलेशन में 191 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। जिले में अब कुल 5194 मरीजों में 704 के डिस्चार्ज होने के बाद 4490 मरीज एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि रविवार को तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
पढ़ेंः वाराणसी में पदयात्रा, रैली और जुलूस पर 22 तक रोक, डीएम बोले- बंद कमरे में नियम के साथ कर सकते हैं बैठक
चंदौली और आजमगढ़ में एक-एक संक्रमित की मौत
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में कोरोना मामलों में इजाफा हो रहा है। आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में बुधवार को कोरोना के 1,092 मरीज मिले। रविवार को चंदौली और आजमगढ़ में एक-एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है। रविवार को सोनभद्र में 80, मिर्जापुर में 74, चंदौली में 72, जौनपुर में 67, बलिया में 57, गाजीपुर और आजमगढ़ में 50-50, भदोही में 20 और मऊ में 16 मरीज मिले।
वाराणसी में मेगा अभियान: दो दिन में 26,612 किशोरों को लगा टीका
वाराणसी में 15 से 18 साल तक के किशोरों को टीका लगवाए जाने के लिए दो दिन (15-16 जनवरी) तक चले मेगा टीकाकरण अभियान में 26,612 किशोरों को टीका लगाया गया। इसमें पहले दिन 16,429 तो रविवार को केवल 9,183 किशोरों ने टीका लगवाया। सोमवार से सिगरा स्टेडियम सहित अन्य जगहों पर भी किशोर पहुंचकर अपना टीका लगवा सकते हैं।
वहीं 520 केंद्रों पर पिछले दो दिन में ही कुल 51,612 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 15 जनवरी को कुल 31,594 और 16 जनवरी 20,018 लोगों को टीका लगा। तीन जनवरी से शुरू किशोरों के टीकाकरण के लिए विद्यालयों, सिगरा स्टेडियम, एलटी कॉलेज के साथ ही मदरसों में भी कैंप लगाया जा रहा है।
पढ़ेंः यात्रीगण ध्यान दें: पंजाब मेल और कोलकाता-जम्मूतवी समेत कई ट्रेनें 22 तक नहीं चलेंगी