{"_id":"5ecce0b88ebc3e90b33b082b","slug":"coronavirus-update-news-covid-19-cases-have-been-reported-in-azamgarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: गोरखपुर लैब को भेजे 82 सैंपल में से 15 मिले कोरोना वायरस से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: गोरखपुर लैब को भेजे 82 सैंपल में से 15 मिले कोरोना वायरस से संक्रमित
Tue, 26 May 2020 02:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 May 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
coronavirus demo
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस के 15 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 19 मई को जांच के लिए भेजे गए 82 सैंपल में 67 निगेटिव आए और 15 पॉजिटिव मिले हैं। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
आजमगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के 55 मरीज मिल चुके हैं। आज मिले मरीजों को आइसलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। 55 मरीजों में से नौ ठीक हो चुके हैं, जबकि दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन