फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Coronavirus update new covid 19 corona positivi case have been reported in mirzapur azamgarh purvanchal up

पूर्वांचल में कोरोना वायरस का बढ़ रहा ग्राफ, मिर्जापुर में सात और आजमगढ़ में मिले दो नए पॉजिटिव

Sat, 16 May 2020 04:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 16 May 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update new covid 19 corona positivi case have been reported in mirzapur azamgarh purvanchal up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के मिर्जापुर और आजमगढ़ में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को मिर्जापुर में सात और आजमगढ़ में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आजमगढ़ में एक की शुक्रवार को मौत हो गई थी, जिसकी देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन

मिर्जापुर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 14 हो गई है, जिसमें तीन ठीक हो गए हैं। तो वहीं आजमगढ़ में भी कोरोना के 13 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें आठ ठीक हो चुके हैं। चार सक्रिय हैं और एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



मुंबई से लौटी मिर्जापुर जिले के कछवा के पीर का वार्ड निवासी संक्रमित महिला के परिवार के चार और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा मुंबई से लौटे चील्ह थाना क्षेत्र के तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चील्ह के तीनों लोग महेवा के संक्रमित युवक के संपर्क में आए थे। एक दिन में सात कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिले में अब कोरोना के 11 संक्रमित मरीज हो गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ के मार्टीनगंज तहसील के सरायमीर थाना क्षेत्र के तेउखर गांव में नौ मई को 55 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से तीन-चार साथियों के साथ आया था। उसे गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया था। सभी लोगों में 11 मई को लक्षण दिखाई देने पर गांव के प्रधान ने शिवालिक कॉलेज में क्वारंटीन करा दिया गया था। यहां से उसकी सैंपलिंग कराई गई थी।

शनिवार को गोरखपुर से आई रिपोर्ट में उसमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई है। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। गांव को सील करने और संबंधित व्यक्तियों की सैंपलिंग आदि की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed