फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Coronavirus update new covid 19 cases have been reported in mau up corona positive

मऊ में दो और मिले कोरोना वायरस से संक्रमित, संख्या पहुंची 17

Wed, 27 May 2020 03:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 May 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update new covid 19 cases have been reported in mau up corona positive
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार को दो कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना वायरस के 17 मरीज हो चुके हैं। सीएमओ डॉ सतीशचंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

मऊ जिले के मधुबन तहसील के मर्यादपुर गांव में कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले हैं। हालांकि कोपागंज के दोस्तपुरा मोहल्ला निवासी युवक ठीक होकर अपने घर लौट चुका है। मर्यादपुर में बुधवार को दो मरीज मिलने से यहां कोरोना संकमितों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन



जिले में कोरोना संक्रमण की जांच करने के लिए 1068 लोगों की सैपलिंग की गई थी। इसमें से 672 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। बुधवार को आई 39 जांच रिपोर्ट में दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित मिले मरीजों में 22 वर्षीय युवक 15 मई को अहमदाबाद से चलकर घर पहुंचा था, जबकि 16 वर्षीय युवती, युवक की पड़ोसी है। उसका पिता अहमदाबाद से आई मई को आया था। 18 मई को दोनों की सैंपलिंग की थी। इसके नौ दिन बाद जांच रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से मर्यादपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की चार हो गई है। जबकि जिले में संख्या 17 पहुंच चुकी है। लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या 16 है। एक मरीज ठीक होकर घर पर क्वारंटीन है।

इससे पहले 17 मई को मर्यादपुर गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव मिली थी। किशोरी 13 मई को अपने माता-पिता सहित 32 अन्य लोगों के साथ ट्रक से घर आई थी। 14 मई को रैंडम जांच के दौरान किशोरी और उसके परिवार के सदस्यों का सैंपलिंग स्वास्थ्य विभाग ने की थी। 17 मई को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिली। बाद में 25 मई को आई जांच रिपोर्ट में किशोरी के पिता पॉजिटिव मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed