मऊ में बढ़ने लगी कोरोना वायरस के मामलों की संख्या, आज नौ प्रवासी मिले संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार को नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र ने इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट आने के बाद जिला पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
जिले में अब तक कोरोना के 13 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें एक मरीज ठीक हो चुका है। आज मिले कोरोना मरीजों में सभी प्रवासी हैं।
कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजो में एक बड़राव ब्लॉक, दूसरा रानीपुर, तीसरा परदहा ब्लॉक के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा छह मरीज सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहले से भर्ती हैं।
प्रशासन अब उन लोगों की तलाश में जुट गया है, जिनके संपर्क में ये कोरोना मरीज आए हैं। इसके साथ ही मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में पहले से कोरोना के चार मरीज हैं। बुधवार को नौ और मरीज मिलने से संख्या 13 हो गई। इनमें से एक मरीज उपचार के बाद ठीक हुआ है। उसे फिलहाल होम क्वारंटीन में रखा गया है।