गाजीपुर में आज मिले कोरोना के आठ नए मरीज, 84 हुई कुल मामलों की संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले में सोमवार को आठ और प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक किशोर समेत सात में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 84 पहुंच गई है।
सोमवार को मिले संक्रमितों में खानपुर के लौलहा गांव का एक 13 वर्षीय किशोर, सादात क्षेत्र के हुरमुजपुर गांव का एक युवक, करंडा थाने के नारायणपुर में एक, मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज में दो तथा नोनहरा थाना क्षेत्र के गठिया गांव में तीन कोरोना के मरीज मिले हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने कोरोना संक्रमितों के मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी को मुंबई से आने के बाद क्वरंटीन किया गया था। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को मुहम्मदाबाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सभी कोरोना संक्रमित प्रवासी हैं।
उधर वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती जनपद के 11 संक्रमित प्रवासी स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब तक कुल स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हो चुकी है।
गैर प्रांतों से लौटे प्रवासियों के लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उधर संक्रमितों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीम दिन-रात लगी हुई है।