{"_id":"5ecd00118ebc3e90415953ec","slug":"coronavirus-update-new-corona-positvie-case-found-in-ballia-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के सैलून में करने वाला बलिया में मिला कोरोना वायरस पॉजिटिव, जिले में 31 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के सैलून में करने वाला बलिया में मिला कोरोना वायरस पॉजिटिव, जिले में 31 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
Tue, 26 May 2020 05:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 May 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि की है। अब जिले में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 31 हो गई है।
विज्ञापन
विकास खंड पंदह के ग्राम एकइल निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना सैंपलिंग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी सैंपलिंग बीते 16 मई को हुई थी। अब इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान के साथ गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर उसे सील करने की कार्रवाई की जा रही है। ये 15 मई को मुंबई से आए थे। वहां ये सैलून में काम करते थे।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव में होम क्वारंटीन थे। गांव के लोगों की मानें तो ये पूरी तरह से होम क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इनके परिवार के लोगों के साथ ये भी कभी-कभार गांव में घूमते भी नजर आ जाते थे।