मिर्जापुर में बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामले, आज फिर मिला पॉजिटिव मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। युवक कुछ दिनों पहले मुंबई से लौटा था, जिसे क्वारंटीन किया गया था।
इसके अलावा चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। इसमें तीन ठीक हो गए हैं। 23 एक्टिव केस हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
मिर्जापुर जिले में शनिवार से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली जा रही थी। शनिवार को सात, रविवार को एक, सोमवार को चार, मंगलवार को छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को आए 11 सैंपल निगेटिव आए थे, इससे स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली थी।
गुरुवार की सुबह पांच रिपोर्ट आईं, जिसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव और चार निगेटिव आईं। पॉजिटिव युवक राजगढ़ के लालपुर नौडीहा का निवासी है। वह 13 मई को मुंबई से लौटा था। युवक की जांच करने के बाद उसे 15 मई को विंध्याचल के परसिया आश्रम पद्धति विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था।
स्वास्थ्य विभाग ने 17 मई को उसका सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा था। गुरुवार की सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे सेम्फोर्ड में बने अस्पताल में भर्ती किया गया है।