ट्र-नॉट मशीन से जांच के बाद दंपती की लैब से भी रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, आजमगढ़ में और मिले तीन संक्रमित
- आजमगढ़ के जाफरपुर के रहने वाले प्राइवेट शिक्षक है दंपती, पति ट्रू-नॉट मशीन से पहले ही आया था पॉजिटिव।
- दंपति को आइसोलेट पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, अब लैब से भी संक्रमण की पुष्टि हुई।
- जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 163 पहुंची। इसमें 74 सक्रिय और 85 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और चार की मौत हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लगातार नये मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। बुधवार को विदेशी प्रवासी समेत दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के बाद गुरुवार को भी दंपति समेत तीन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें शहर के जाफरपुर का एक मरीज सात जून को जिला अस्पताल में ट्रू-नॉट से पॉजिटिव आया था। उसे उसी समय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था।
इस दौरान उसका और पत्नी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। घर पर सिर्फ एक 12 साल का बच्चा है, जिसकी सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। तीसरा मरीज तहबर्पयर ब्लॉक के सेमरा का निवासी है।
सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 163 पहुंच गई है। इसमें 74 अभी भी सक्रिय हैं। 85 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और चार की मौत हुई है।
जिला अस्पताल में ट्रू नॉट मशीन लगाई गई है। पिछले रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों के सैंपल की इस मशीन से जांच की गई थी। इसमें शहर के जाफरपुर एक मरीज की रिपोर्ट मीडियम पॉजिटिव आई थी। उसे मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया था। साथ ही पत्नी को भी आइसोलेट कर दिया गया था।
इसके साथ ही मरीज और उसकी पत्नी का सैंपल लेकर आठ जून को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। गुरुवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दंपती प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। घर पर एक 12 साल का बच्चा है, जिसकी सैंपलिंग की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
इसके साथ ही तहबरपुरॉब्लाक के सेमरा में एक 49 वर्षीय महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि यह महिला किसी बीमारी से पीड़ित है और उसे लखनऊ में इलाज कराना है। इसके लिए उसे पहले कोविड-19 की जांच कराने को कहा गया था। महिला की आठ जून को जिला अस्पताल में सैंपलिंग कराई गई थी। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि बताया जा रहा है कि महिला या उसके परिवार में कोई ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं रही है।
सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि तीन और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें दो पहले से ही मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट हैं। रिपोर्ट आने के बाद तीसरे मरीज को भी आइसोलेट किया जा रहा है। जिले में अब कुल 163 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके है।