फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus update in up new covid 19 cases reported in azamgarh total number raises

आजमगढ़ में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 105

Tue, 02 Jun 2020 11:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 02 Jun 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update in up new covid 19 cases reported in azamgarh total number raises
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

आजमगढ़ जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात एक और व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि सुबह के समय एक प्रवासी समेत दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें एक राजेपुर भीरा, लालगंज, अहरौला ब्लाक के कंदरा और तीसरा मेंहनगर के चकिया का है। चकिया निवासी में संक्रमण की पुष्टि प्राइवेट लैब से हुई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 121 हो गई। इसमें 105 सक्रिय मरीज हैं। 13 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। तीन की मौत हुई है।

विज्ञापन


 

अहरौला ब्लाक के माहुल के पास स्थित कंदरा में 28 साल के युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस गांव एक मरीज पहले ही संक्रमित मिल है। वहीं, मेंहनगर के चकिया निवासी 59 वर्षीय बुजुर्ग का शहर के लाइफलाइन अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका यहां पर कोविड-19 का टेस्ट कराया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

लैब से आई रिपोर्ट में उसमें कोरोना का संक्रमण पाया गया है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि संबंधित तहसीलों से भी रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। इसके बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। मरीजों को आइसोलेट कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed