आजमगढ़ में नायब तहसीलदार समेत 12 कोरोना संक्रमित मिले, मऊ में एक कैदी समेत मिले चार मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ और आजमगढ़ जिले में रविवार को कोरोना मरीज मिले हैं। मऊ में चार और आजमगढ़ में नायब तहसीलदार, चिकित्सक समेत 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।
आजमगढ़ में दो दिन कुछ राहत मिलने के बाद रविवार को जनपद में फिर 12 कोरोना संक्रमित पाए गए। बिलरियागंज ब्लाक में क्लीनिक चलाने वाले प्राइवेट चिकित्सक, सदर तहसील के नायब तहसीलदार, शहर के जाफरपुर मुंडा के ड्राइवर के अलावा मेंहनगर कस्बे में पांच संक्रमित मिले हैं।
मिर्जापुर ब्लाक के उत्तमा में सऊदी अरब से आए युवक में भी संक्रमण पाया गया है। अब तक 354 संक्रमित मिल चुके हैं। शाम को दो जिला अस्पताल के एसीएमओ एवं जिला क्षय रोग अधिकारी और उनके लड़के की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बिलरियागंज ब्लाक के बनकट में क्लीनिक चलाने वाले प्राइवेट चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह शहर के आराजीबाग मोहल्ले के रहने वाले हैं। मिर्जापुर जनपद निवासी सदर तहसील के नायब तहसीलदार भी संक्रमित मिले हैं। उन्होंने मिर्जापुर में ही जांच कराई थी। पल्हनी ब्लाक के मुंडा में रहने वाला एक ड्राइवर भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
मेंहनगर ब्लाक में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें दो वार्ड जवाहर नगर में जनसेवा केंद्र चलाने वाले परिवार के हैं और मां-बेटी हैं। इस परिवार में एक व्यक्ति पहले भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। वार्ड 10 हरिवंशनगर एक चाय विक्रेता भी कोरोना संक्रमित मिला है।
वार्ड सात का किराना व्यवसायी भी संक्रमित मिला है। वार्ड हरिवंशनगर स्थित एक नर्सिंग होम में कंपाउंडर कोरोना संक्रमित पाया गया। मेडिकल कालेज में लखनऊ से आया एक छात्र भी कोरोना संक्रमित मिला है। मिर्जापुर ब्लाक के गांव उत्तमा में सऊदी अरब से आया प्रवासी भी कोरोना संक्रमित मिला है।
वह तीन जुलाई को आया था और घर पर ही रह रहा था। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जनपद में अब तक 354 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 98 अभी भी सक्रिय है। 245 स्वस्थ हो चुके हैं। 10 की मौत हुई है।
मऊ में बाल संरक्षण गृह में किशोर सहित चार मिले कोरोना संक्रमित
इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 259 पहुंच गई गई है। इसमें 134 मरीज सक्रिय है, जिनका उपचार कोविड अस्पतालों में चल रहा हैं। वहीं 122 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि तीन की मौत हो चुकी है। प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीएचयू से मिली तीन रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
इसमें एक नगर के बाल संरक्षण गृह में रखा गया किशोर संक्रमित मिला है। वहीं नगर क्षेत्र के मदनपुरा मुहल्ले निवासी महिला कोरोना संक्रमित मिली है। जबकि नगर के औरंगाबाद निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। सभी का सैंपल पांच जुलाई को भेजा गया था। बोले कि तीन मरीजों को कोविड अस्पताल भेजने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त किया जा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि वहीं एक रिपोर्ट लखनऊ से मिली है। बोले कि एक मरीज परदहा ब्लाक के आदेडीह गांव निवासी है। जिले में छह मरीज मिलने से कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 259 पहुंच गई हैं। इसमें 122 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, वहीं 134 मरीजों का उपचार चल रहा हैं। जबकि तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद मिली है। बोले कि शनिवार तक 9923 संदिग्धों का सैंपल भेजा जा चुका हैं। इसमें 8295 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं, जिसमें 259 पॉजीटिव तथा शेष निगेटिव मिली हैं।