फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus three foreign youth arrive at BHU hospital fear covid 19 in varanasi

कोरोनावायरस के संदिग्ध चार युवक बीएचयू पहुंचे, आईसोलेशन वार्ड में भर्ती

Mon, 09 Mar 2020 08:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Mar 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
coronavirus three foreign youth arrive at BHU hospital fear covid 19 in varanasi
कोरोनावायरस - फोटो : PTI

कोरोनावायरस के संदिग्ध चार लोग सोमवार को बीएचयू अस्पताल पहुंचे। हाल ही में ये सभी विदेश यात्रा से लौटे थे, जो सर्दी, खांसी, बुखार से परेशान थे। एहतियात के तौर पर सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स के पहली मंजिल पर बने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनका सैंपल लिया गया है। इनमें से तीन वाराणसी के और एक बिहार के रहने वाला है। हालांकि अभी इन लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन


कोरोनावायरस को लेकर लोग इस कदर डरे हैं कि विदेश से लौटे लोगों के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी हाथ मिलाने के साथ ही नजदीक आने से भी कतरा रहे हैं। बीएचयू में बने माइक्रोबायोलॉजी लैब में बनारस समेत सोलह जिलों से आने वाले सैंपल की जांच की व्यवस्था है। सोमवार की सुबह यहां चार लोग कोरोना की डर से जांच कराने पहुंचे।
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी में प्राथमिक स्तर पर परीक्षण के बाद उन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि चारों हाल ही में विदेश की यात्रा कर लौटे हैं। बीएचयू में चिकित्सकों की टीम ने उनका सैंपल लिया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक भर्ती संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव
बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स में अब तक भर्ती पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को भर्ती अमेरिकन महिला और उसके संपर्क में आए तीन अन्य युवकों का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके अलावा शनिवार को इटली से लौटे युवक की जांच रिपोर्ट भी भी निगेटिव आ चुकी है। फिलहाल सोमवार को भर्ती तीन युवकों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। 
घबराने की जरूरत नहीं, रहे सतर्क
कोरोना वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग है। हर सर्दी, खांसी, छींक आने का मतलब कोरोना का संक्रमण नहीं होता है, ऐसे में जागरूकता बहुत जरूरी है। फिलहाल लोगों को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से चिह्नित चीन, इटली, कोरिया, जापान, ईरान, हांगकांग, मकाऊ, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया, नेपाल, सिंगापुर, थाइलैंड ओर ताइवान देशों की यात्रा से बचना चाहिए।

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि तीनों युवक हाल ही में विदेश की यात्रा कर लौटे हैं। बीएचयू में चिकित्सकों की टीम ने उनका सैंपल लिया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

कोरोना के लक्षण
बुखार, सर्दी, खांसी-जुकाम, गले में खरास, सांस लेने में तकलीफ, निमोनिया।

स्वास्थ्य विभाग ने साथ ही पिछले 28 दिनों में चीन, कोरिया, इटली, जापान, हांगकांग, वियतनाम, मकाऊ, मलेशिया, इंडोनेशिया, नेपाल, सिंगापुर, थाईलैंड, ताइवान, ईरान की यात्रा करने वाले लोग 14 दिन तक घरों में ही रहने की सलाह दी है।

कुछ सावधानियां बरतकर इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है। थोड़ी सी समझदारी, बुद्धिमानी और बहादुरी इस जानलेवा वायरस से आपको और आपके परिवार को बचा सकती है। हम आपको बता रहें हैं कि इस वायरस से बचाव के लिए क्या करें और क्या नहीं और इसके लक्षण क्या हैं।
 
  • यह वायरस, खांसी, छींक, श्वास और छूने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
  • इस वायरस से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करें। 
  • लोगों से हाथ न मिलाएं और गले भी न मिलें। 5 फीट की दूरी से बात करें।
  • इस वायरस का आकार 400-500 माइक्रोन का है जो अन्य वायरस से बड़ा है।
  • यह वायरस धातु की सतह पर 12 घंटे, कपड़ों पर 9 घंटे, और हमारे हाथों तथा शरीर पर 10 मिनट तक जीवित रहता है।
  • अपने आसपास और घर की सफाई रखें।
  • कपड़ों को अच्छी तरह से धोएं और कम से कम दो घंटे धूप में सुखाएं।
  • हर 15 मिनट में कम से कम एक घूंट गुनगुना पानी पीते रहें। 
  • अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक रगड़कर साबुन से धोएं।
  • गंदे हाथों से अपनी नाक और मुंह को न छुएं और न ही गंदे हाथों से कुछ खाएं।
  • आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, बर्फ, बाजार की लस्सी, ठंडी छाछ और अन्य ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें।
  • बाजार में मिलने वाले दूध से बने उत्पाद जैसे चीज, बटर, मायोनीज का सेवन न करें।
  • नमक के गर्म/गुनगुने पानी से गरारे करें, इससे वायरस फेफड़ों तक नही पहुंच पाएगा।
  • रोजाना तुलसी, लौंग, अदरक और हल्दी का गर्म दूध पिएं। 
  • गर्म स्थान पर रहें क्योंकि यह वायरस 27 डिग्री तापमान पर मर जाता है। 
  • कपूर, लौंग, इलाइची और जावित्री को पीसकर अपने साथ रखें और समय-समय पर उसे सूंघते रहें।
  • विटामिन-सी युक्त फलों जैसे संतरे, मौसमी और आंवला खाएं। नींबू का इस्तेमाल भी जरूर करें।
  • सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
  • प्रतिदिन प्राणायाम और सूर्यनमस्कार करें। इससे श्ववसन तंत्र और फेफड़े मजबूत होंगे।
  • सर्दी, खांसी, कफ, बुखार होने वाले व्यक्ति को डॉक्टर के पास तुरंत जाने की सलाह दें। 
  • कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। 
  • शाकाहारी और हमेशा ताजा भोजन खाएं। मांसाहार के सेवन से बचें। 
  •  फ्रीज में रखी ठंडी वस्तुओं का सेवन बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed