फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus suspect died return from azamgarh up

सांस लेने की समस्या होने पर इमरजेंसी में भर्ती हुआ युवक, मौत के बाद पता चला मुंबई से आया था, मचा हड़कंप

Wed, 03 Jun 2020 01:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 03 Jun 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus suspect died return from azamgarh up
demo pic

आजमगढ़ में मंडलीय जिला अस्पताल में एक और कोरोना वायरस संदिग्ध की बुधवार सुबह मौत हो गई। वह मुंबई से आया था। इसकी जानकारी होने के बाद उसके सैंपल आदि लेने की कार्रवाई की जा रही थी।

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सराय पलटू निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग मुंबई से आया था। सांस की समस्या होने पर परिजन उसको बुधवार सुबह छह बजे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। इमरजेंसी में ले जाने पर पहले तो चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से इनकार किया। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन



हंगामे के बाद युवक को इमरजेंसी में भर्ती कर लिया। दो घंटे बाद सुबह 8 बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों की ओर से जानकारी दी गई कि यह 30 तारीख को मुंबई से आया था। इससे चिकित्सकों के हाथ पांव फूल गए। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर विमल ने बताया कि मरीज के परिजनों ने हिस्ट्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बताने के बाद अब कोविड टेस्ट के लिए मरीज का सैंपल लिया जा रहा है। प्रभारी एसआईसी डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि मरीज को सांस संबंधी समस्या थी। मरीज के साथ ही उसके साथ मौजूद एक महिला समेत दो अन्य लोगों की भी सैंपलिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed