बिना ट्रैवल हिस्ट्री के मिल रहे कोरोना पॉजिटिव, सोनभद्र में पुलिसकर्मी समेत 17 और गाजीपुर में दो स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगतार बढ़ते जा रहे हैं। सोनभद्र और गाजीपुर जिले में बुधवार को कोरोना मरीज मिले हैं। सोनभद्र में बुधवार को बरकोनिया थाने में तैनात पुलिसकर्मी समेत 17 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं गाजीपुर में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सोनभद्र में अब संक्रमित लोगों की संख्या 344 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों में 79 स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव मामले 265 हो गए हैं।
संक्रमित मिले लोगों को जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। साथ ही संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के क्षेत्रों को सील कराकर बैरिकेडिंग कराने को भी कहा गया है।
गाजीपुर में दो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित
गाजीपु। शहर से सटे महराजगंज स्थित सुभाखरपुर सीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मी ट्रू-नॉट मशीन की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आए हैं। इन दिनों कोरोना संक्रमित ऐसे मिल रहे हैं। जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री ही नहीं है। ऐसे में कोरोना संक्रमण अब तेजी से अपना पांव पसार रहा है।
अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 618 पहुंच चुकी है। जबकि 369 स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक्टिव केस का आकड़ा 241 पहुंच चुका है।