फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus people reached from other cities all home quarantine in varanasi

वाराणसी पहुंचे 1300 परदेशी, सभी को किया गया क्वारंटीन, सीमाएं सील

Mon, 30 Mar 2020 04:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Mar 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
coronavirus people reached from other cities all home quarantine in varanasi
वाराणसी पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

चार साल पहले रोजी रोटी की तलाश में दिल्ली गए गोविंद ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे घर वापसी के लिए सांसों को दांव लगाना पड़ेगा। पिंडरा बस अड्डे पर पहुंचते ही बोला, अपना घर छोड़कर भूल की थी, परदेस में अच्छे लोग नहीं हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सहित अन्य शहरों से सोमवार को बनारस पहुंचे ज्यादातर लोगों के चेहरे पर घर वापसी की खुशी थी। राजातालाब बस अड्डे पर पहुंचे दरेखु के राम गोपाल ने बताया कि दिल्ली में हम लोगों को खबर की गई कि बसें यूपी जा रही हैं। इसी के बाद बॉर्डर पर पहुंच गए। वहां तो कई घंटे बिना भोजन और पानी के बिताया। भला हो यूपी सरकार का जो हम भूखे मरने से पहले दूत के रूप में अपने अधिकारी को भेज दिया।
विज्ञापन


फिलहाल, पूर्वाचल के अन्य जिलों के लोगों को बसों से रवाना किया गया। सोमवार को बनारस की सीमाएं सील कर दी गई हैं और पैदल चलने वालों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंडरा और राजातालाब बस अड्डे पर सोमवार दोपहर तक 22 बसों से 1335 लोग पहुंचे। इसमें बनारस के 339 लोगों को अलग अलग कोरन्टीन सेंटर में होम कोरन्टीन किया गया है। बाकी लोगों को 17 बसों से अलग जिलों के लिए रवाना किया गया।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जिले की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। बाहर से पहुंचे बनारस के लोगों को 14 दिन प्रशासन की ओर बनाए गए सेंटर में निगरानी में रखे जाएंगे। किसी भी व्यक्ति को बनारस से बाहर जाने की अनुमति नहीं हैं। किसी तरह की अफवाह फैलाने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed