फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus patient found Improvement in condition of first person in varanasi

वाराणसी में अब तक मिले दो कोरोना वायरस के मरीज, एक की हालत में हो रहा सुधार

Sun, 29 Mar 2020 01:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Mar 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
coronavirus patient found Improvement in condition of first person in varanasi
कोरोना वायरस - फोटो : social media

वाराणसी में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज मिल चुके हैं, तो वहीं एक जौनपुर जिले में भी इसकी पुष्टि हो गई है। वाराणसी में मिले दूसरे कोरोना वायरस के मरीज की शनिवार को पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन


वाराणसी में मिले सबसे पहले मरीज की हालत में सुधार होने लगा है। फिलहाल उसका इलाज दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। शिवपुर निवासी जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वह 20 मार्च को दुबई से अपने घर लौटा था। 20 मार्च को ही शारजाह से वाराणसी की फ्लाइट से बाबतपुर एयरपोर्ट आने के बाद वह टैक्सी से अपने घर गया। इसके बाद गले में खराश होने के बाद 27 मार्च को दीनदयाल अस्पताल दिखाने गया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने उसका सैंपल लेकर बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा था। जहां 28 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक के परिवार में पत्नी-बच्चे के अलावा माता- पिता बड़ा भाई और भाभी हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कराया गया है। आज परिवार का सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले फूलपुर के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल इसकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं जौनपुर के युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed