फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus new cases have been reported in azamgarh sonbhadra in varanasi near district purvanchal

कोरोना वायरस का बढ़ता ग्राफ, पूर्वांचल के इन जिलों में आज फिर मिले संक्रमित

Sun, 21 Jun 2020 02:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 21 Jun 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new cases have been reported in azamgarh sonbhadra in varanasi near district purvanchal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिल में कोरोना संक्रमण का लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जहां चार संक्रमित मिले थे। वहीं, रविवार को भी एक और बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये शहर के नरौली क्षेत्र के रहने वाले हैं और अस्थमा के मरीज हैं। इनका इलाज वाराणसी से रविंद्रपुरी स्थित नर्सिंग होम में चल रहा था। वहीं पर प्राइवेट लैब से कराई गई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

नए मरीज के मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 180 पहुंच गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 19 है। 155 स्वस्थ हो चुके हैं। छह मरीजों की अब तक मौत हुई है। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि कि है। नये मरीज को बीएचयू में आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि शहर के 70 वर्षीय बुजुर्ग का अस्थमा का इलजा चल रहा है। उन्हें परिजनों ने 18 जून को वाराणसी के रविंद्रपुरी स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। 19 जून जून को उनकी कोविड-19 की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उनको बीएचयू में आइसोलेट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 एक्टिव केस में 10 मरीज एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेंटल कालेज इटौरा, छह मरीज एल-3 अस्पताल मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराकर ईलाज किया जा रहा है। दो कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज बीएचयू में और एक का लखनऊ में चल रहा है।

सोनभद्र में एक पॉजिटिव मिला :
सोनभद्र जिले में दिल्ली से 17 जून को यहां आए युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है। इस बीच पिछले दिनों संक्रमित मिले रॉबर्ट्सगंज तहसील में तैनात तीन लेखपालों व सात वर्षीय बच्ची समेत चार लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं।

इसके साथ ही अब तक पॉजिटिव मिले 32 लोगों में से 29 इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। रविवार को पॉजिटिव मिले युवक को मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed