फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Coronavirus in up new covid 19 cases reported in mau total number raises in purvanchal dist

मऊ में सुबह चार, अब दोपहर को छह और मिले कोरोना वायरस से संक्रमित

Wed, 03 Jun 2020 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ/गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ/गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 03 Jun 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up new covid 19 cases reported in mau total number raises in purvanchal dist
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के गाजीपुर के बाद मऊ जिले में भी बुधवार सुबह चार कोरोना मरीज मिले। बाद में दोपहर को भी छह और मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ एससी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 50 पहुंच गई है।

विज्ञापन

मऊ में दोपहर बाद सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना प्रभारी सहित छह और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इस तरह से बुधवार को जिले में कुल दस लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 पहुंच गई है। हालांकि दस मरीजों के ठीक होने और एक की मौत होने से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 39 है।
विज्ञापन



बुधवार को वाराणसी से आई जांच रिपोर्ट में दस कोरोना पॉजिटिव मिले। सुबह मिले चार मरीजो में से तीन मरीज महतवाना मोहल्ले के, एक जमीन सहरुल्ला का है। संक्रमितों में एक मां और उसकी दो पुत्रियां शामिल हैं। इसी क्रम में एक युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे चरण में मिले छह संक्रमितों में एक सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना के प्रभारी के अलावा भटकुआ पट्टी गांव निवासी दो युवक शामिल हैं। दोनों युवक बाहर से आए थे। दोनों को डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। चौथा मरीज बड़राव ब्लॉक के करनपुर बरलाई गांव का निवासी है। पांचवा मरीज मुहम्मदाबाद गोहना के करीमुद्दीनपुर गांव का और छठवा मरीज अदरी गांव का निवासी है। बुधवार को एक साथ दस मरीज मिलने से जिला रेड जोन में पहुंच गया। हालांकि एक्टिव मरीजों की संख्या 39 है।

गाजीपुर में सात कोरोना वायरस संक्रमित मिले :
गाजीपुर जिले में बुधवार की सुबह सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य ने की है। सभी 23 से 25 मई के बीच महाराष्ट्र से आए थे। इनका सैंपल 27 मई को जांच के लिए भेजा गया था। जिले में मरीजों की संख्या 132 तक पहुंच गई है। जबकि अबतक 2747 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 2377 की रिपोर्ट आ चुकी है। 132 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जबकि संक्रमित मरीजों में से 68 को ठीक किया जा चुका है। अभी भी 377 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed