मऊ में दिनोंदिन बढ़ रही कोरोना वायरस मरीजों की संख्या, चाय की दुकान वाले समेत पांच नए पॉजिटिव मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मंगलवार को भी कोरोना वायरस के पांच और मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ एससी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 39 पहुच गई।
हालांकि 39 में से 10 ठीक हो गए हैं और एक कि मौत हो चुकी है। इस तरह से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है। मंगलवार को पांच मरीज मिलने पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ एससी सिंह सहित अन्य की अधिकारी मरीजों के गांव रवाना हो गए।
मंगलवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में चार रतनपुरा ब्लॉक के नगवा गांव के और एक इटौरा गांव का निवासी है। सभी 22 मई को मुंबई से घर आए थे। तबीयत खराब होने पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा गए, जहां उनकी सैंपलिंग की गई थी।
इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। सीएमओ डॉ एससी सिंह ने बताया कि मंगलवार को कुल 27 रिपोर्ट आई हैं। इसमें पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी लगो पहले से ही होम क्वारंटीन में थे। संक्रमितों में एक दंपती भी शामिल है।
पॉजिटिव मरीजों में एक के परिवार की रतनपुरा बाजार में चाय आदि की दुकान है। मुंबई से आए युवक दुकानों पर भी आ जा रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर रतनपुरा बाजार में हड़कंप मच गया।