फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up new covid 19 case found and one suspected doctor died in ghazipur

गाजीपुर में एक कोरोना संदिग्ध चिकित्सक की मौत, पिछले चार दिन में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी

Sat, 20 Jun 2020 05:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up new covid 19 case found and one suspected doctor died in ghazipur
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या इन दिनों तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को बड़ेसर थाने के दहेंदू गांव निवासी एक कोरोना संदिग्ध होम्योपैथिक चिकित्सक की मौत हो गई। जबकि दोपहर में 15 संदिग्धों की आई रिपोर्ट में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 258 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कोरोना की रोकथाम के लिए लगातार सैंपलिंग और थर्मल स्क्रीनिंग के कार्य में जुटा है। बावजूद इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिले में अब तक 6377 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इनमें से 5208 की रिपोर्ट निगेटिव और 258 की रिपोर्ट पजिटिव है।
विज्ञापन



उधर कोरोना संदिग्ध निजी चिकित्सक की मौत के बाद उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ जीसी मौर्य ने कहा कि एक की रिपोर्ट आज पॉजिटिव मिली है। जबकि एक व्यक्ति को कोरोना संदिग्ध मानकर वार्ड में भर्ती किया गया था, उसकी मौत हो गई है। लेकिन रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़ेसर थाने के दहेंदू गांव में एक होम्योपैथ के चिकित्सक की हालत अचानक बिगड़ने पर वह उपचार कराने बाराचवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां कोरोना संदिग्ध बताते हुए उनका सैंपल लिया गया और कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। उधर शनिवार की सुबह निजी चिकित्सक की हालत बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी भेजा गया। बीएचयू जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव फिर से जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे सुरक्षित रखा गया है।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 163 लोगों की सैंपलिंग की। अब तक 6377 लोगों की सैंपलिंग में से 883 की रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि अब तक वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर से 163 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब भी 95 सक्रिय हैं। इसमें से पांच बनारस में और 90 मुहम्मदाबाद कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। इधर जिला अस्पताल के ट्रु नाट मशीन पर 103 लोगें की अब तक जांच हुई है, जिसमें 90 निगेटिव और चार पॉजीतिव आए हैं। जबकि पांच अवैध मिले है। पिछले चार दिनों में 70 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed