फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up new corona positive cases found in sonbhadra jaunpur azamgarh ghazipur

पूर्वांचल के इन जिलों में आज सुबह फिर मिले कोरोना मरीज, गाजीपुर में एक की मौत

Sun, 28 Jun 2020 12:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Jun 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up new corona positive cases found in sonbhadra jaunpur azamgarh ghazipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के जिलों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को सोनभद्र, आजमगढ़, और जौनपुर में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तो वहीं गाजीपुर में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई है।

विज्ञापन

सोनभद्र में मिले चार लोग :
सोनभद्र जिले में एंबुलेंस चालक व पति-पत्नी समेत चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 हो गई है। सभी चारों लोगों को मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों में से 29 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं नौ लोगों का इलाज चल रहा है। रविवार को संक्रमित मिले लोगों के सैंपल 24 जून को जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन



गाजीपुर में एक और कोरोना संक्रमित की मौत :
गाजीपुर में एक और कोरोना संक्रमित की शनिवार की रात मौत हो गई है। सीएमओ डॉ जीसी मौर्य ने इसकी पु्ष्टि की है। मुंबई से लौटे बुजुर्ग की बीएचयू में जांच कराई गई थी। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़कर तीन तक पहुंच चुका है और संक्रमितों की कुल संख्या 321 है। जबकि एक्टिव केस 48 है। इनमें से 275 कोराना संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके है।

जौनपुर में दो संक्रमित मिले :
जौनपुर में गर्भवती महिला समेत दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन नए मरीजों के साथ कुल पॉजिटिव केस की संख्या 509 हो गई है। सीएमओ डॉ रामजी पांडेय ने बताया कि बक्शा ब्लॉक के गौराकला निवासी 32 वर्षीय युवक 23 जून को ट्रक से मुंबई से आया था। गांव पहुंचने के बाद उसी दिन उसका सैंपल लेकर पीजीआई लखनऊ भेजा गया था। शनिवार की देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 22 मई को ट्रेन से मुंबई से आई रामनगर ब्लॉक के गुतवन निवासी 29 वर्षीय महिला गर्भवती है।

गांव आने के बाद तबीयत बिगड़ने पर महिला को बीएचयू में भर्ती कराया गया था। वहां 25 जून को सैम्पल लेकर जांच कराया गया। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। महिला का उपचार बीएचयू में चल रहा है। वहीं पॉजिटिव मिले युवक को जिले के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आजमगढ़ में मिले सात और कोरोना मरीज :
आजमगढ़ जिले में सात और लोगों को रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। जिले में संक्रमितों की संख्या 226 पहुंच गई है। इसमें एक्टिव केस 52 हैं। 167 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सात मरीजों की मौत हुई है।

सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि नए संक्रमितों में तीन शहर के सिधारी में मिले हैं और एक ही परिवार के हैं। इस परिवार में कुछ दिनों पहले एक मेडिकल स्टोर संचालक संक्रमित मिले थे। इसके बाद परिवार की सैंपलिंग कराई गई थी। इसमें एक विद्यालय के प्रबंधक, उनके पुत्र और भाई संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही फूलपुर के हथनौरा खुर्द में एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मिर्जापुर ब्लॉक के मुंडियार में एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेजनाजपुर के नारायणपुर के पिता-पुत्र कार से दिल्ली से आ रहे थे। दोनों ने दिल्ली में अपनी जांच करा रखी थी। शनिवार को यहां पहुंचने से पहले रास्ते में उन्हें पता चला कि पुत्र पॉजिटिव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed