फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Coronavirus in up covid 19 new cases have been reported in bhadohi total cases in purvanchal

जौनपुर में दंपती समेत आठ कोरोना पॉजिटिव मिले, भदोही में भी पांच नए मरीज सामने अाए

Mon, 15 Jun 2020 07:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Jun 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up covid 19 new cases have been reported in bhadohi total cases in purvanchal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

पूर्वांचल के जिलों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वाराणसी में अब तक 276 कोरोना वायरस के मरीज मिल चुके हैं, तो जौनपुर में 439, गाजीपुर में 188, आजमगढ़ में 167 और भदोही में अब 90 हो गई है। जौनपुर में सोमवार को सात प्रवासियों समेत कोरोना के आठ नए मरीज मिले। इनमें छह मुंबई से आए हैं, जबकि एक हरियाणा के रोहतक से आया है।

विज्ञापन


मरीजों में दंपती और दो सगे भाई भी शामिल हैं। किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण प्रदर्शित नहीं थे। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 339 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 209 हैं। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। बक्शा ब्लाक के पट्टी वीरभानपुर निवासी दंपती मुंबई के नाला सोपारा से दो जून को ट्रेन से गांव आए थे।
विज्ञापन


दोनों होम क्वारंटीन थे। 11 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका सैंपल लिया था। दोनों कोरोना संक्रमित मिले। बक्शा ब्लाक के ही बड़ारी सराय हरखू में 28 मई को मुंबई के शांतिनगर से आया युवक कोरोना संक्रमित मिला है। बदलापुर के दाउदपुर उदपुर निवासी एक परिवार के लोग ट्रेन से मुंबई के नाला सोपारा से गांव आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंडम जांच के दौरान परिवार के एक सदस्य का सैंपल भेजा गया था। दस जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने उसके साथ आए अन्य लोगों व परिवार के सदस्यों का भी सैंपल लिया। पॉजिटिव मिले मरीज के चचेरे सगे भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे दोनों भी मुंबई से साथ आए थे, जबकि गांव में रह रही दादी भी कोरोना से संक्रमित पाई गई है। 


इनके अलावा सोंधी ब्लाक के सबरहद गांव में रोहतक से आया 56 वर्षीय शख्स व सिरकोनी ब्लाक के गोपालपुर में मुंबई से आए युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि सभी मरीजों को पूविवि के श्रीनिवास रामानुजम अनुंसधान भवन में बने कोविड-19 अस्थाई अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आठ साल की बालिका भी संक्रमित

भदोही में सोमवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें तीन प्रवासी हैं, जबकि दो बच्चियां स्थानीय हैं। उन्हें बाहर से आए परिजनों के जरिए कोविड-19 ने चपेट में लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को भदोही एल-1 अस्पताल भेजवा दिया। नये मरीजों के मिलने की सीएमओ ने पुष्टि की है।

औराई क्षेत्र के नटवा गांव में 15 साल की एक बालिका कोरोना की चपेट में आ गई है। गत एक जून को उसका भाई मुंबई से घर आया था। वह जांच में संक्रमित पाया गया था। उसके संपर्क में आने से बहन भी संक्रमित हो गई। लक्षण दिखने पर 12 जून को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया।

सुरियावां क्षेत्र के महदेपुर की आठ साल की बालिका भी संक्रमित हो गई है। उसके पिता मुंबई से गांव आए थे। वह संक्रमित थे। उसके जरिए बच्ची भी पॉजिटिव हो गई। डीघ क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी 44 वर्षीय एक व्यक्ति परिवार समेत गत दिनों मुंबई से गांव आए थे। परिवार का एक सदस्य पहले ही संक्रमित हो चुका है।

सोमवार को उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। सुरियावां क्षेत्र के बहुता गांव निवासी 42 वर्षीय महिला और उसका 22 वर्ष का बेटा संक्रमित पाए गए हैं। दोनों 11 जून को मुंबई से गांव आए थे। 12 जून को उनका सैंपल लिया गया था। सभी संक्रमितों का स्वैब 12 जून को जांच के लिए भेजा गया था। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को अस्पताल भिजवा दिया गया। 

आजमगढ़ में सोमवार को पांच और संक्रमितों को स्वस्थ्य घोषित कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि पिछले तीन दिनों में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और एक नया संक्रमित भी मिला है। अब तक मिले 167 संक्रमितों में 138 स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 23 केस एक्टिव हैं। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed