फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Coronavirus in up CMO office employee and CHC superintendent found corona positive including 16 patient in mau

मऊ में सीएमओ ऑफिस का कर्मचारी और सीएचसी अधीक्षक समेत मिले 16 कोरोना मरीज, भदोही में 37 और सोनभद्र में 20 संक्रमित

Tue, 21 Jul 2020 05:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Jul 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up CMO office employee and CHC superintendent found corona positive including 16 patient in mau
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के जिलों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मऊ में भी कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। मंगलवार को जिले में 16 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

विज्ञापन

मऊ जिले के फतेहपुर मंडाव सीएचसी अधीक्षक, सीएमओ कार्यालय में तैनात एनएचएम पटल पर तैनात लिपिक, महिला अस्पताल में तैनात दो कर्मचारी सहित 16 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 332 हो गई है।
विज्ञापन



इसमें सक्रिय मरीजों की संख्या 145 है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे की चपेट में अब कोरोना वॉरियर भी आ रहे हैं। सोमवार को दो चरणों में आई जांच रिपोर्ट में 29 पॉजिटिव मामले मिले। इसमें 6 मरीज स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फतेहपुर मंडाव सीएचसी में तैनात बलिया जिला के मूल निवासी प्रभारी चिकित्सक सहित दो अन्य पॉजिटिव मिले हैं। इसी क्रम में महिला जिला अस्पताल में तैनात बच्चों के लिए बने एसएमसी वार्ड की महिला स्वास्थ्य कर्मचारी और लेबर रूम में तैनात दाई कोरोना संक्रमित मिली है।

वहीं सीएमओ कार्यालय में एनएचएम पटल पर तैनात लिपिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कोपागंज के दो गांवों में 6 मरीज मुहम्मदाबाद के दो गांवों में दो मरीज और नगर के भीटी, अंधा मोड़, निजामुद्दीनपुरा, हनुमान नगर में बाकी मरीज मिले हैं।

सोनभद्र में 20 और लोग कोरोना पॉजिटिव :
सोनभद्र जिले में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। मंगलवार को जिले 20 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 327 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की।

उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों में 78 स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव मामले 249 हो गए हैं। संक्रमितों को जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है।
 

भदोही मे मिले 37 कोरोना मरीज :
भदोही जिले में मंगलवार को 37 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एसबीआई ज्ञानपुर शाखा के एक अधिकारी, ऊंज थाने के दो सिपाही और ज्ञानपुर मुख्य उपडाकघर के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 271 पहुंच गई है। इनमें 70 एक्टिव मरीज हैं। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed