फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vedant Cricket Club defeated RDS Academy by 3 wickets

Mau News: वेदांत क्रिकेट क्लब ने आरडीएस एकेडमी को 3 विकेट से हराया

Sun, 25 Oct 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Vedant Cricket Club defeated RDS Academy by 3 wickets
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाॅट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शनिवार को वेदांत क्रिकेट क्लब और आरडीएस एकेडमी के बीच 35-35 ओवर का मैच हुआ। जिसमें वेदांत क्रिकेट क्लब ने आरडीएस एकेडमी को 3 विकेट से पराजित किया। अंतिम ओवरों तक चले इस मुकाबले में वेदांत क्लब ने 313 रनों के विशाल लक्ष्य को 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरडीएस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 307 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। आरडीएस एकेडमी की ओर से योग प्रीतम ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 96 गेंदों पर 106 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा अंकित पांडेय ने महज 41 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 79 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
विज्ञापन

कप्तान अमन रामचरन यादव ने भी 60 गेंदों पर 79 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं वेदांत क्रिकेट क्लब की तरफ से शिमांशु कुमार ने 2 और यश रघुवंशी ने 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

308 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ की शुरुआत से ही आक्रामक रही। अखिल कुमार ने मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए मात्र 61 गेंदों में 92 रन ठोक डाले। उनकी इस तूफानी पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। दूसरे छोर से राज रतन ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए 37 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यक्रम में जीशान अहमद ने 31 और कप्तान आर्यन प्रजापति ने 27 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया, जहां आदित्य चौहान ने मात्र 15 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए नाबाद 36 रन बनाए। वहीं शिमांशु कुमार ने भी 10 गेंदों पर नाबाद 23 रनों की बहुमूल्य पारी खेलकर टीम को 35 ओवर में 7 विकेट पर 312 रन बनाकर जीत दिला दी। आरडीएस एकेडमी की ओर से कप्तान अमन यादव ने 7 ओवर में 41 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। अंकित पांडेय ने 2 विकेट लिए, जबकि आदित्य मिश्रा और योग प्रीतम को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed