फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Coronavirus in up accident victim reports corona positive in azamgarh covid 19

यूपी: हादसे की शिकार महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, निजी अस्पताल में हड़कंप

Sat, 27 Jun 2020 12:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Jun 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up accident victim reports corona positive in azamgarh covid 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

आजमगढ़ जिले में रैदोपुर स्थित अस्पताल में 22 जून से इलाज के लिए भर्ती हादसे की शिकार महिला की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आई है। रिपोर्ट आने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। महिला मऊ जिले की रहने वाली है।

विज्ञापन

संक्रमित महिला हाल ही में अपने मायके आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। छतवारा क्षेत्र में एक हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सिर में चोट होने के कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो मऊ जिले के घासी बाजार की रहने वाली है। एक हादसे में उसके हाथ में चोट आई थी, इसके बाद उसे रैदोपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। 22 जून को भर्ती कराने के बाद महिला का सैंपल लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। आजमगढ़ में अब कुल एक्टिव केस 39 हो गए हैं। तो वहीं 167 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सात मरीजों की मौत हुई है।

पांच और मरीज हुए स्वस्थ
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक कुल 213 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 39 एक्टिव केस मामलों में 28 मरीज एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेंटल कॉलेज इटौरा, नौ मरीज एल-3 अस्पताल मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में भर्ती हैं। एक कोरोना पॉजिटिव का बीएचयू और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed