फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coronavirus first case have been reported in sonbhadra up

कोरोना वायरस ने सोनभद्र में भी दी दस्तक, सामने आया पहला केस

Sun, 10 May 2020 03:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 10 May 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus first case have been reported in sonbhadra up
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

उत्तर के सोनभद्र जिले में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। इससे पहले अभी तक जिले में कोई भी संक्रमित नहीं मिला था। कोरोना पॉजिटिव युवक गुजरात से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आया था।

विज्ञापन

गुजरात के मेहसाणा से जिन लोगों को लेकर ट्रेन शुक्रवार सुबह सोनभद्र आई थी, उनमें से चार लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार आदि की शिकायत मिलने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया था। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन



उन चारों लोगों में से बहराइच जिले का निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में सुरक्षित चल रहे सोनभद्र जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। उधर, कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही संक्रमित श्रमिक को मिर्जापुर भेजे जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति को मिर्जापुर भेजा जाएगा। इस बीच क्वारंटीन सेंटर में ठहराए गए 10 और लोगों के सैंपल जांच के लिए रविवार को भेजे गए हैं। अब तक 454 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 424 की रिपोर्ट आ गई है। इनमें से 423 की रिपोर्ट निगेटिव है और एक पजिटिव मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed