फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   coronavirus could not be done sampling after 60 hours Corona positive patient in azamgarh

लापरवाही पड़ सकती है भारी, 60 घंटे बाद भी नहीं हो सकी कोरोना पॉजिटिव मरीज के कांटैक्ट की सैंपलिंग

Mon, 20 Jul 2020 11:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Jul 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
coronavirus could not be done sampling after 60 hours Corona positive patient in azamgarh
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से स्वास्थ्य महकमा लापरवाही भी बरत रहा है। एक के बाद दूसरी लापरवाही का क्रम जारी है और महकमे की यह लापरवाही कहीं न कहीं शहर वासियों को भारी पकड़ सकती है। इसके बाद भी न तो स्वास्थ्य महकमा ध्यान दे रहा है न ही जिला प्रशासन ही इस ओर ध्यान दे रहा है। पॉजिटिव मरीज के कांटैक्ट की सैंपलिंग में लापरवाही बरती जा रही है।

विज्ञापन

शहर के कालीनगंज मोहल्ले के रहने वाले एक युवक की रिपोर्ट शुक्रवार की शाम पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक स्वयं स्वास्थ्य विभाग को फोन कर आईसोलेट कराने की गुहार लगाता रहा लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम 18 घंटे बाद उसे लेने के लिए पहुंची थी। वहीं अब उसके परिवार के लोगों की सैंपलिंग में भी स्वास्थ्य महकमा लापरवाही बरत रहा है।
विज्ञापन



परिवार में 20 लोगों की संख्या है और पॉजिटिव मरीज को मिले 60 घंटे से अधिक का समय हो चुका है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभी तक पॉजिटिव मरीज के परिजनों की सैंपलिंग नहीं की है। विभाग की यह लापरवाही अब शहर वासियों के लिए भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही निश्चित तौर पर खतरे की घंटी है। इसके बाद भी न तो महकमा ही इस लापरवाही की ओर ध्यान दे रहा है न ही जिला प्रशासन का ही ध्यान इस लापरवाही की तरफ जा रहा है।

24 घंटे में कांटैक्ट ट्रेसिंग व सैंपलिंग का है निर्देश
पॉजिटिव मरीज के कांटैक्ट ट्रेसिंग व सैंपलिंग के लिए 24 घंटे का समय निर्धारित है। लेकिन जिले में स्वास्थ्य विभाग शायद ही कहीं 24 घंटे के अंदर काटैक्ट ट्रेसिंग व सैंपलिंग की कवायद 24 घंटे के अंदर की है। कालीनगंज मोहल्ले में पॉजिटिव मरीज को मिले 60 घंटे हो गए है और अब तक महकमे की टीम सैंपलिंग के लिए नहीं पहुंची है। वहीं परिवार के लोग कई बार सैंपलिंग कराए जाने को लेकर महकमे के जिम्मेदार लोगों को फोन भी कर चुके है।

सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे में काटैक्ट ट्रेसिंग व सैंपलिंग का निर्देश है लेकिन मरीज ज्यादा हो जाने पर कुछ दिक्कतें आती है फिर भी पूरा प्रयास रहता है कि अगले दिन पॉजिटिव मरीज के परिवार के लोगों की सैंपलिंग करा ली जाए। चूंकि रविवार को दिन भर बरसात हो रही थी, जिसके चलते सैंपलिंग की रफ्तार कुछ धीमी हुइ है। टीम कई जगहों पर लगी है। कालीनगंज के पॉजिटिव मरीज के परिजनों की सैपलिंग अब सोमवार को कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed