फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus china man reached hospital for checkout in varanasi

वाराणसी: चीन से लौटा युवक कोरोना वायरस के डर से पहुंचा अस्पताल, मचा हड़कंप

Mon, 03 Feb 2020 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Feb 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus china man reached hospital for checkout in varanasi
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट तो हैं लेकिन इस बीच चीन से लौटे एक युवक के दीनदयाल अस्पताल में जांच कराने पहुंचने पर हड़कंप मच गया। अस्पताल में हालांकि प्राथमिक जांच में तो कोरोना वायरस का कोई लक्षण तो नहीं मिला है, बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्ध मरीज मानकर उसका सैंपल लखनऊ भेजा जा रहा है। अब उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


भोजूबीर निवासी विजय मौर्या(23) चीन के जियोमेन में काम करता था। चीन में कोरोना वायरस फैलने के डर की वजह से ही 23 जनवरी को वापस आ गया।

चीन से पहले युवक कोलकाता आया और फिर बाबतपुर एयरपोर्ट पर आया। यहां आने के बाद एयरपोर्ट पर बने हेल्प डेस्क पर जानकारी मिलने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से मॉनिटरिंग की जा रही थी। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ी तो परिजनों के साथ विजय सोमवार दोपहर करीब एक बजे दीनदयाल अस्पताल पहुंचा। उसके अस्पताल आने की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अस्पताल सूत्रों के अनुसार चिकित्सकों ने उसे संदिग्ध मरीज मानकर आईसोलेशन वार्ड ले जाकर जांच की। हालांकि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वी शुक्ला ने संदिग्ध मरीज माने जाने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि जांच में कोरोना वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों में बने हैं आइसोलेशन वार्ड 
चीन में फैले कोरोना वायरस के बारे में जानना बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमे को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। यहां बाबतपुर एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क बनाने के साथ ही अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। हालांकि यहां लोगों को लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसमें मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल शामिल हैं। यहां मरीजों के जांच के साथ ही परिजनों को जागरूक किया जा रहा है। 

शासन के निर्देश पर चीन से आने वाले सभी लोगों की जांच कराई जानी है। विजय के चीन से वापस आने की जानकारी मिलने के बाद आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसकी जांच कराई गई लेकिन रिपोर्ट कुछ नहीं आया। एहतियात के तौर पर केजीएमयू में भी सैंपल भेजा जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।-डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ 

कोरोना वायरस में वायरल फीवर जैसे ही लक्षण  
बीएचयू यूरोलॉजी विभाग के प्रो.समीर त्रिवेदी का कहना है कि वायरल फीवर वाले लक्षण ही सामान्य तौर पर इस तरह के मरीजों में मिल रहे हैं। इसके संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। अगर नाक बहने,लंबे समय से सर्दी, खांसी, बुखार, सिर मे तेज दर्द है तो अस्पताल जाकर जरूर जांच कराना चाहिए। अस्पतालों में भी आईसोलेशन वार्ड में ही मरीज को रखकर जांच की जानी चाहिए। उधर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के चेस्ट फिजिशियन डॉ.आरके शर्मा का कहना है कि कोरोना वायरस अभी भारत में तो नहीं है लेकिन जो इसके लक्षण वायरल फीवर जैसे ही होते हैं। किसी तरह का लक्षण दिखे तो समय से जांच कराना बहुत जरूरी होता है।

ये हैं लक्षण -

  • नाक बहना 
  • बुखार आना 
  • गले में खरास, जुकाम
  • सांस लेने में तकलीफ
  • सिर में तेज दर्द
  • निमोनिया 
  • यह संक्रमण तेजी से फैलता है।

ये बरतें सावधानियां 

  • हाथों को साबुन से जरूर धोएं
  • खांसते या छींकते समय नाक-मुंह को ढककर ही रखें
  • सर्दी, खांसी वाले मरीजों से दूर रहें
  • चिकन, मटन और अंडों को अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं
  • सब्जी और फलों को अच्छी तरह से धोकर ही खाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed