फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus: Both the Corona vaccine dosers got their names in the lucky draw, winner reward

कोरोना टीके की दोनों डोज लगवाने वालों का लकी ड्रा में निकला नाम, विजेता होंगे पुरस्कृत

Thu, 08 Apr 2021 12:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Apr 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Both the Corona vaccine dosers got their names in the lucky draw, winner reward
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

वाराणसी जिले में कोरोना टीके की दोनों डोज लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर को पुरस्कृत करने के शासन के फैसले के तहत बुधवार को सीएमओ कार्यालय में लकी ड्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, सीआईएसएफ जवान समेत चार के नाम की घोषणा की गई। विजेताओं को 10 अप्रैल को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता को लेकर 16 जनवरी से 3 अप्रैल तक दोनों डोज लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स को लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में अपर नगर मजिस्ट्रेट गिरीश कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में हुए आयोजन में 6 साल के बच्चे प्रांजल साहू ने लकी ड्रा निकाला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएस राय और जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी हरिवंश राय ने बताया कि 16 जनवरी से 3 अप्रैल तक 12985 हेल्थ केयर वर्कर और 12880 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण कार्ड को लकी ड्रा में शामिल किया गया। इसमें 6 साल के बच्चे ने 4 लोगों का नाम निकाला और सभी को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय, प्रशासनिक अधिकारी शेषमणि, यूनिसेफ के डॉक्टर शाहिद, संजय साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकी ड्रॉ के विजेता

Trending Videos

  • मीना देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, नया पुरवा, हाथी सेवापुरी।
  • संतोष कुमार सिंह, शिवपुरवा।
  • पूनम गुप्ता, एएनएम, तेंदुई, सेवापुरी।
  • पशुपति नाथ सिंह, एसआई, सीआईएसएफ कॉलोनी, बाबतपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed