फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus another patient has been discharged from hospital in Varanasi

राहत: वाराणसी के दूसरे कोरोना मरीज की अस्पताल से हुई छुट्टी, 14 दिन रहना होगा घर पर

Tue, 07 Apr 2020 02:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Apr 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
coronavirus another patient has been discharged from hospital in Varanasi
Coronavirus - फोटो : amar ujala

वाराणसी में कोरोना वायरस के दूसरे मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल वह अभी 14 दिन तक घर पर ही रहेगा, तब तक युवक की डॉक्टर्स की टीम निगरानी करेगी।

विज्ञापन


शिवपुर निवासी युवक 20 मार्च को दुबई से अपने घर लौटा था। 20 मार्च को ही शारजाह से वाराणसी की फ्लाइट से बाबतपुर एयरपोर्ट आने के बाद वह टैक्सी से अपने घर गया। इसके बाद गले में खराश होने के बाद 27 मार्च को दीनदयाल अस्पताल दिखाने गया। यहां डॉक्टरों ने उसका सैंपल लेकर बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा था। जहां 28 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


इससे पहले वाराणसी के फूलपुर में कोरोना वायरस का मरीज मिला था। उसे भी रविवार को दीनदयाल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह भी 14 दिनों तक घर पर डॉक्टर्स की निगरानी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल में कोरोना वायरस के अब तक 19 मामले सामने आ चुके हैं। आजमगढ़ में अब कोरोना मरीजों की संख्या चार हो गई है। वाराणसी में भी 6 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चार का इलाज चल रहा है। गाजीपुर जिले में भी चार मामले सामने आ चुके हैं। मिर्जापुर में दो, जौनपुर में तीन मामले सामने आ चुके हैं। जौनपुर के एक कोरोना मरीज को भी सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed