{"_id":"5f0edf0b8ebc3e639b72017d","slug":"coronavirus-25-corona-positive-including-prisoners-policemen-and-dpo-found-in-sonbhadra-sdm-of-bhadohi-infected-corona-covid-19-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोनभद्र में कैदी, पुलिसकर्मी और डीपीओ समेत मिले 25 कोरोना मरीज, भदोही में एसडीएम संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोनभद्र में कैदी, पुलिसकर्मी और डीपीओ समेत मिले 25 कोरोना मरीज, भदोही में एसडीएम संक्रमित
Wed, 15 Jul 2020 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही/सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही/सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 15 Jul 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस से अब बड़े अधिकारी भी नहीं बच पा रहे हैं। सोनभद्र में 25 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें 20 जिला कारागार के कैदी, डायट के लिपिक, एक पुलिसकर्मी और डीपीओ शामिल हैं। वहीं भदोही जिले में एसडीएम आशीष कुमार मिश्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
सोनभद्र में 25 कोरोना मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 137 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है। सीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों में 50 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अन्य 87 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जिले में पहली बार एक ही एक दिन में 25 संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे पहले एक दिन में 21 संक्रमित मरीज मिले थे। जिनमें 17 जिला कारागार परिसर से संबंधित थे।
विज्ञापन
वहीं भदोही एसडीएम आशीष कुमार मिश्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तबीयत खराब होने पर 12 जुलाई को उन्होंने कोरोना जांच कराई थी, बुधवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिले है। इसकी एसडीएम ने खुद पुष्टि की है।