Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The nurse was given two, the security guard one, while the dental assistant did not receive a room

Bhadohi News: नर्स को दो, सुरक्षाकर्मी को एक, डेंटल सहायक को नहीं मिली कमरा

Sat, 14 Nov 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The nurse was given two, the security guard one, while the dental assistant did not receive a room
सौ शय्या अस्पताल सरपतहा। संवाद
ज्ञानपुर। मुख्यालय मार्ग सरपतहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल में छह महीने से डेंटल सहायक की तैनाती है। इससे कागजों में अस्पताल की शोभा बढ़ गई, लेकिन हकीकत ये है कि छह माह बाद भी डेंटल की ओपीडी शुरू नहीं हो सकी है। मरीज दांत के दर्द से कराहते आते हैं फिर वापस चले जाते हैं। अस्पताल के ओपीडी भवन में तीन ऐसे कमरे हैं। जिस पर ताला लटका हुआ है, लेकिन सहायक को कमरा एलॉट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना औसतन 500 की ओपीडी होती है। इसमें मौसमी बीमारी, सीटी स्कैन के ज्यादातर मरीज रहते हैं। इसके अलावा 10 से 15 मरीज डेंटल के आते हैं। सुविधा न होने के कारण इन्हें वापस जिला अस्पताल जाना पड़ता है। मरीज सर्दी, जुकाम की दवा 100 बेड में लेते हैं। दांत के दर्द का दवा लेने के लिए एमसीएच या निजी लैब का रुख करना पड़ता है। निजी क्लीनिक पर 250 से 300 रुपये की दवा दी जाती है। यदि कुछ समस्या है, तो शुल्क और बढ़ जाती है। अस्पताल में छह महीने पहले डेंटल सहायक तेजस्वी कुमार त्यागी की तैनाती शासन स्तर से हुई। अस्पताल में मिठाई बांटी गई, लोग खुश हुए कि यहां दांत की ओपीडी अब शुरू हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, यहां डेंटल सहायक तैनाती सिर्फ कागजों पर हुई, छह माह बाद भी उन्हें एक कमरा नसीब नहीं हो सका, न ही उन्हें एक उपकरण मिल सके। ओपीडी भवन में तीन कमरा खाली हैं।
विज्ञापन

गोदाम में धूल फांक रही मशीन
अस्पताल के स्टोर रूम में डेंटल उपचार से जुड़ी कई सारी मशीनें धूल फांक रही हैं। यह मशीनें बीते पांच सालों से अधिक समय से आकर रखी हैं। जिसमें दांतों की जांच के अलावा साफ-सफाई करने वाले उपकरण और लाइट इत्यादि हैं, लेकिन अब तक उन मशीनों का इंस्टॉल तक से नहीं किया गया। निजी क्लीनिक पर दांत दिखाने पर सामान्य खर्च 250 से अधिक आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दांत में दर्द हो रहा था, सौ शय्या अस्पताल में दिखाने गए, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जहां से डॉक्टर ने जिला भेजा, वहां न जाकर निजी क्लीनिक पर डॉक्टर को दिखाकर दवा लिया। - आर्यन मौर्य, भिखारीरामपुर।
सौ शय्या अस्पताल में डेंटल सहायक हैं। लेकिन जब उन्हें दिखाने आया तो पता चला कि ओपीडी चलती ही नहीं है। फिर सुरियावां सीएचसी लौटकर आना पड़ा। - शिव पूजन उपाध्याय, कस्तूरीपुर।

डेंटल सहायक अगर प्रतिदिन आ रहे हैं तो उन्हें कमरा एलॉट हो जाना चाहिए, लेकिन अब तक ऐसा क्यों नहीं हुआ है। सहायक के द्वारा हमें सूचित नहीं किया गया है। जल्द ही उन्हें एक कमरा एलॉट कर डेंटल ओपीडी शुरू की जाएगी। - डॉ. सुशील शुक्ला, सीएमएस कार्यवाहक, 100 बेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed