फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus 18 new corona cases found in varanasi in last three days total corona positive number 37

कोरोना वायरस: बनारस में तीन दिन में सामने आए 18 नए मामले, आठ पुलिसकर्मी भी शामिल

Mon, 27 Apr 2020 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Apr 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
coronavirus 18 new corona cases found in varanasi in last three days total corona positive number 37
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

वाराणसी में लगातार तीन दिन में कोरोना वायरस के 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को सात लोग, शनिवार को आठ और रविवार को तीन कोरोना वायरस के मामले सामने आए। अब बनारस में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। वाराणसी में छह लोग ठीक हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। इनमें आठ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि रविवार को तीनों पॉजिटिव में से एक सिगरा थाने के नगर निगम पुलिस चौकी का सिपाही है। दो 50 और 37 वर्षीय व्यक्ति ग्राम अर्जुनपुर ब्लॉक सेवापुरी के पट्टीदार हैं। ये नीमतल्ला, भूतनाथ, कोलकाता की लकड़ी मंडी में लोडिंग अनलोडिंग का काम करते थे। कोलकाता से ये अपने बगल में फैले कोरोना संक्रमण के डर से एक ट्रक में बैठकर छुपते हुए भाग आए थे।
विज्ञापन


17 अप्रैल को वहां से चलकर 22 अप्रैल को गांव पहुंचे तो गांव वालों ने घुसने नही दिया और 23 अप्रैल को ग्राम प्रधान और आशा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इन्हें पीएचसी सेवापुरी ले गए, वहां ट्रेवल हिस्ट्री देखते हुए इन्हें शिवपुर सीएचसी पर सैंपलिंग के लिए भेजा था। 23 अप्रैल को ही इनकी सैंपलिंग हो गई थी। रविवार को इनका रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनको दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी भी आए कोरोना की चपेट में :
शनिवार को नगर निगम पुलिस कि चौकी में तैनात सात पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और एक युवक सिगरा इलाका पॉजिटिव मिला था। पुलिसकर्मियों में एक उप निरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल, तीन कांस्टेबल शामिल हैं। ये सभी सिगरा थाने की नगर निगम चौकी पर तैनात हैं। इनमे से चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक में सबसे पहले सूखी खांसी और बुखार के लक्षण आये थे, उसके बाद चौकी के कुछ और पुलिस कर्मियों को भी खांसी, बुखार आ गया। ये सभी एक साथ चौकी के ही बैरक में रहते थे।

गुरुवार को इन्हें वहां से अलग कर दशाश्वमेध क्षेत्र के गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन करा दिया गया था और इनकी सैंपलिंग कराई गई थी। जिलाधिकारी कैशलराज शर्मा ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में 14 में से 7 लोग पॉजिटिव पाए गए। इन सबकी कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जाएगी और साथ ही चौकी के आसपास के क्षेत्रों में कल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग कराई जाएगी।

इन्हें दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। बाकी बचे पुलिस कर्मी भी अभी कुछ दिन अलग भवन में क्वारंटाइन रहेंगे। इसके अलावा पितरकुंडा बफर जोन के नजदीक का एक 39 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला। 

शुक्रवार को सात संक्रमितों में मदनपुरा हॉटस्पॉट के 6 लोग शामिल हैं। सभी 6 लोग दिल्ली से लौटे मदनपुरा के एक जमाती के संपर्क में आए थे। 55 वर्षीय यह जमाती पहले कोरोना निगेटिव था। कुछ दिन बाद दोबारा जांच में वह पॉजिटिव मिला था।

जमाती व्यक्ति पहले से आइसोलेशन वार्ड में है। मदनपुरा हॉटस्पॉट में अब 13 लोग संक्रमित हो गए। इसके अतिरिक्त मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली का भी एक 29 वर्षीय दवा व्यवसायी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब वाराणसी में मंडौली 7वां हॉटस्पॉट बन चुका है। वाराणसी नगर निगम पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल सहित तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई। वाराणसी में अब आठ पुकिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके अलावा पिछले दिनों कोलकाता से लौटे सेवापुरी के अर्जुनपुर गांव के दो लोग भी शामिल हैं।

वाराणसी में 37 पॉजिटिव और 28 एक्टिव केस हो गए हैं। वाराणसी में रविवार को 117 सैंपल की रिपोर्ट मिली, जिनमें से 114  निगेटिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed