फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona virus updates: Now all passengers coming from abroad will be tested for corona

Corona virus updates: अब विदेश से आने वाले सभी यात्रियों का होगा कोरोना टेस्ट, इन अस्पतालों में नि:शुल्क जांच

Sat, 31 Dec 2022 07:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 31 Dec 2022 07:24 AM IST
सार

जिले के सरकारी अस्पतालों में भी कोरोना जांच लोग करवा सकेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, ईएसआईसी अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, सीएचसी दुर्गाकुंड पर टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
Corona virus updates: Now all passengers coming from abroad will be tested for corona
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के उद्देश्य से अब कोविड जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक लोगों की जांच कर संक्रमण के खतरे को रोकने में कामयाबी मिलेगी। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के नई गाइडलाइन के आधार पर अब बाबतपुर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय विमान से आने वाले सभी यात्रियों (विदेश यात्रा) की जांच की जाएगी। इसके साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग कर सभी की अलग से सूची भी बनाई जाएगी। 

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि एयरपोर्ट पर लगी जांच टीम को नई गाइडलाइन के बारे में बताया जा चुका है। जांच की पूरी व्यवस्था है। अब तक एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग कर जांच की जा रही थी। जांच का दायरा बढ़ाते हुए रेलवे स्टेशन पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना जांच कर रही है। 

विज्ञापन

Corona virus updates: Now all passengers coming from abroad will be tested for corona
कोरोना संक्रमण को लेकर एडवायजरी जारी - फोटो : सोशल मीडिया
सरकारी अस्पतालों में भी नि:शुल्क जांच की व्यवस्था
जिले के सरकारी अस्पतालों में भी कोरोना जांच लोग करवा सकेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, ईएसआईसी अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, सीएचसी दुर्गाकुंड पर टीम लगाई गई है। सीएमओ ने बताया कि कोई भी यहां जाकर निशुल्क जांच करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed