{"_id":"5e70d9bc8ebc3ea4da34889d","slug":"corona-virus-suspects-found-in-same-family-admitted-in-isolation-ward-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोनभद्र में मिले कोरोना वायरस के पांचर संदिग्ध, पति-पत्नी समेत एक बच्ची भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोनभद्र में मिले कोरोना वायरस के पांचर संदिग्ध, पति-पत्नी समेत एक बच्ची भी
Tue, 17 Mar 2020 07:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 17 Mar 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कोरोना वायरसे के पांच संदिग्ध मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर लोगों की जांच की। एक संदिग्ध खुद चोपन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। वहीं ओबरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी एक को जांच के बाद छोड़ दिया। एक बच्चे सहित तीन संदिग्ध लोगों को टीम अपने साथ ले गई टीम। पति-पत्नी और 10 महीने की बच्ची सहित तीनों आज ही अपने नेपाल से लौटे थे।
विज्ञापन
इससे पहले रेणुसागर पावर डिविजन में कोरोना के चार संदिग्ध मिले थे। रेणुसागर पावर डिविजन में ऑपरेटर के पद पर तैनात कर्मी अपनी पत्नी, बेटे व बहू के साथ नेपाल घूमने गया था। वहां से दो मार्च को लौटा था।
विज्ञापन
15 मार्च को जुकाम, खांसी व सांस लेने में दिक्कत हुई तो कोरोना वायरस की आशंका होने पर कर्मी ने हेल्पलाइन नंबर पर खुद फोन कर जानकारी दी। चिकित्सकों की टीम ने सभी चारों संदिग्धों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेज दिया था। जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उन्हें रेणुसागर पावर डिविजन के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन