फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona virus roaming on the road in Chandauli, advising people to stay in houses

चंदौली में सड़क पर घूम रहे कोरोना वायरस, लोगों को रोककर दे रहे घरों में रहने की नसीहत 

Fri, 17 Apr 2020 04:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Apr 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Corona virus roaming on the road in Chandauli, advising people to stay in houses
लोगों को रोककर समझाते कलाकार - फोटो : amar ujala

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के खिलाफ चल रहे युद्ध में कलाकारों ने भी अपनी भागीदारी निभाते हुए शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण के खिलाफ जागरूक किया। चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर की सड़कों पर सुबह से दोपहर तक कोरोना का रूप लेकर यमराज बनकर कलाकार घूमते रहे।

विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए देश में लॉक डाउन लागू है। बावजूद इसके जिले में लॉक डाउन तोड़ने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। किसी न किसी बहाने लोग घरों से बाहर निकल जा रहे हैं। यह जिले के लिए अच्छी बात यह है कि अब तक यहां कोई कोरोना पाजिटिव नहीं मिला है, लेकिन यदि यही व्यवस्था रही तो सुरक्षा चक्र टूटते देर नहीं लगेेगी।
विज्ञापन


ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों को समझाने के लिए कलाकारों का साथ लिया है। इसी क्रम में पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से अस्मिता नाट्य संस्थान के कलाकारों ने शुक्रवार को नगर की सड़कों पर नुक्कड़ नाटक ‘जान है तो जहान है’ नक्कड़ नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Corona virus roaming on the road in Chandauli, advising people to stay in houses
कोरोना वायरस के रूप में घमू रहे कलाकार - फोटो : amar ujala
प्रसाद रचित और विजय कुमार गुप्ता के निर्देशन में कलाकारों ने यमराज, कोरोना वायरस का वेष बनाकर पूरे नगर का भ्रमण किया और लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया। लोगों को समझाया कि इस महामारी का कोई इलाज नहीं है।  सिर्फ घरों में रहकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही इससे बचा जा सकता है। नाटक में प्रमोद अग्रहरी कोरोना वायरस, निक्की गुप्ता यमराज और रोहित कुमार यमदूत, नागरिक की भूमिका में लकी भाई रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed